High-Protein Breakfast Ideas: फिटनेस टारगेट में सबसे अहम चीज मसल्स गेन करना होता है। मसल्स यानी मांसपेशियां यह न केवल शरीर के संचालन के लिए बेहद जरूरी होती हैं। बल्कि मसल्स में ही सारी नसें होती है जो शरीर को चलाने के लिए एनर्जी की सप्लाई करती है।

आजकल युवालों में मसल्स गेन करने और जल्दी बायसेप्स बनाने का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ब्रेकफास्ट में खाने से आपको मसल्स ग्रोथ में हेल्प मिलेगी। यह दुबली मांसपेशियों के विकास के लिए मददगार हैं। आइए जानें इस हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट के बारे में।

अंडे

सुबह नाश्ते में अगर आप प्रोटीन की मात्रा लेना चाहते हैं तो अंडे को प्रोटीन का सबसे बेहतरीन और सस्ता है। एक बड़े अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा अंडे में सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं। इनसे मसल्स बनाने में मदद मिलती है। नाश्ते में आप उबले हुए अंडे खा सकते हैं। ऑमलेट या एग भुर्जी बना सकते हैं।

पनीर

पनीर न केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि प्रोटीन का शानदार शाकाहारी स्रोत है। इसकी खास बात यह है कि यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। नाश्ते में आप पनीर भुर्जी, पनीर पराठा या पनीर सैलेड खा सकते हैं।

ओट्स और पीनट बटर

ओट्स में फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होता है। इसे खाने से शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है। साथ ही आप इसमें पीनट बटर भी मिला सकते हैं। सुबह नाश्ते में आप दूध में ओट्स पकाएं। इसके बाद एक बड़ा चम्मच पीनट बटर मिला दें। ऊपर से थोड़े कटे हुए बादाम या अखरोट डाल लें। हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट तैयार है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।