Karwa chauth 2025 fasting tips: सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा त्योहार या खास दिन करवा चौथ शुक्रावार यानी 10 अक्टूबर को है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की सलामती, लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। यह दिन हर पति-पत्नी के लिए बेहद खास होता है। अगर आपने भी व्रत रखा है तो कुछ चीजों का ध्यान आपको रखना चाहिए। ताकि व्रत के बाद भी आपकी सेहत खराब न हो। करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद सबसे पहले क्या खाना चाहिए और क्या खाने से बचना चाहिए, आइए जानें इसके बारे में।

1- नारियल पानी

करवा चौथ का व्रत खोलने के तुरंत बाद सबसे पहले आपको नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। यह व्रत निर्जला किया जाता है। ऐसे में दिनभर पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए नारियल पानी पीना चाहिए। इससे पानी की कमी दूर हो जाती है। साथ ही शरीर हाइड्रेट रहता है। एक बात का ध्यान रखें। व्रत खोलने के बाद पानी धीरे-धीरे पिएं, एक बार में 1 गिलास से ज्यादा न पिएं।

2- मीठा

करवा चौथ व्रत को खोलते समय आप कुछ मीठे खा सकते हैं। मीठा खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके लिए ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू खा सकते हैं। एक बार में बहुत ज्यादा मीठी चीजें खाने से बचें।

3- हल्का खाना

व्रत खोलने के बाद आपको हल्का भोजन करना चाहिए। ताकि शरीर को उसे पचाने में आसानी हो। बहुत ज्यादा मात्रा में भोजन न करें। इससे पेट में गैस बन सकती है।

करवा चौथ व्रत खोलने के तुरंत बाद क्या नहीं खाएं | Karwa Chauth Vrat Kholne Ke Baad Kya Nahi Khaye

1- ऑयली फूड

करवा चौथ व्रत खोलने के तुरंत बाद आपको बहुत ज्यादा तला भुना नहीं खाना चाहिए। इससे पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

2- फास्ट फूड

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद आपको फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन समोसा, पिज्जा जैसी चीजें खाने से बचें।

3- मसालेदार खाना

त्योहार पर पकवान तो बनते हैं। ऐसे में व्रत खोलने के बाद बहुत ज्यादा मसालेदार या तीखे खाने को खाने से आपको बचना चाहिए।

4- मांस मदिरा

यह व्रत बेहद खास होता है। इसलिए भूलकर भी आपको व्रत खोलने के बाद मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

5- व्रत खोलने के बाद न पिएं ये चीजें

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद आपको ज्यादा चाय-कॉफी नहीं पीनी चाहिए। इसके साथ ही कोल्ड ड्रिंक, बहुत खट्टे फलों का जूस न पिएं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।