Food to Avoid in Toothache: दांत में तेज दर्द रोजाना के कामकाज को भी प्रभावित कर देता है। दर्द होने की वजह से लोगों का काम में भी मन नहीं लग पाता है। यूं तो दांत में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। दांत में सड़न, कैविटी, दाढ़ निकलने जैसी तमाम वजहों से दांत में दर्द (toothache) शुरू हो सकता है। कई बार ये कुछ दिनों में अपने आप सही हो जाता है तो कई बार उपचार करना पड़ता है। इसके लिए आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। लेकिन अगर आपको ये समस्या है तो अपनी डाइट में कुछ चीजों को लेने से परहेज करना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दांत में दर्द होने पर आपको किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

मीठी चीजें बढ़ा सकती हैं दर्द

अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो आपको मीठी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि मीठी चीजें आपका दर्द और बढ़ा सकती हैं। दर्द होने पर र‍िफाइंड शुगर के अलावा चॉकलेट, टॉफी या मिठाई का सेवन न करें।

सॉफ्ट ड्र‍िंक पीने से करें तौबा

दांतों में दर्द होने पर आपको सॉफ्ट ड्र‍िंक या कोल्‍ड ड्र‍िंक नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि इनका सेवन करने से दर्द बढ़ जाता है। इनमें सोडा होता है, जिनमें फॉस्‍फोरस एस‍िड और स‍िट्र‍िक एस‍िड पाया जाता है। इससे दांतों की परत में तकलीफ हो सकती है।

खट्टे फल को बनाएं दूरी

यूं तो फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन दांतों में दर्द होने पर आपको खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। इस दौरान आप संतरा, आम, अंगूर, कीनू और मौसमी जैसे फलों से दूरी बनाएं।

कच्ची सब्‍ज‍ियां और मीट को न खाएं

जो लोग दांत के दर्द से पीड़ित रहते हैं उनको कच्ची सब्जी को नहीं खाना चाहिए। साथ ही दर्द होने पर मीट खाने से भी परहेज करना चाहिए। इनको चबाने से दांतों में दर्द हो सकता है।

एल्‍कोहल को हाथ न लगाएं

दांत में दर्द होने पर आपको एल्‍कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे पीने से मुंह सूख सकता है। इस दौरान मुंह में सलाइवा कम बनता है। जब मुंह में सलाइवा कम बनता है तो ऐसी स्थिति में खाना दांत से च‍िपकने लगता है। ऐसे में दांत में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: अच्छी नींद और वजन घटाने के लिए सोने से पहले पिएं ये चाय, मिलेंगे गजब के फायदे, यहां जानिए रेसिपी