पीरियड्स यानी महावारी का समय कुछ महिलाओं के लिए किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होता। इस दौरान महिलाओं को पेट में, कमर में दर्द, बदन दर्द, मूड स्विंग्स समेत कई तरह की समस्याएं होती हैं। यूं तो आमतौर पर 21 दिनों के अंतराल के बाद पीरियड्स आ जाते है, लेकिन कभी-कभी यह समय आगे-पीछे हो जाती है। जिसके कारण पीरियड्स में अनियमित्ता आ सकती है।
एक शोध के मुताबिक हार्मोन्स में गड़बड़ी और गलत खानपान के कारण भी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द से गुजरना पड़ता है। बता दें, खानपान का सीधा असर आपकी पीरियड्स की साइकिल पर पड़ता है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजे हैं, जो पीरियड्स के दर्द को कहीं हद तक बढ़ा देती हैं, ऐसे में महावारी के दौरान इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे की पीरियड्स के दौरान आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।
इन चीजों का करें सेवन:
गुनगुना पानी: पीरियड्स के दौरान दिन में करीब 8 से 9 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप चाय या फिर दूध भी पी सकती हैं। ज्यादा से ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने से आपको दर्द में आराम मिलता है।
आयरन और विटामिन युक्त खाना: पीरियड्स के दौरान शरीर से खून बाहर निकलता है, ऐसे में आयरन और विटामिन युक्त खाने का सेवन करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान आप अपने खाने में हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, पालक, मटर, बीन्स, पनीर, टोफू आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने खाने में अंडे, नट्स और सीफूड को भी शामिल कर सकते हैं।
आटे का हलवा: पीरियड्स के दौरान आटे का हलवा बनाकर खाना बेहद ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आटे और गुड़ का हलवा बनाकर खाएं। इसके अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम युक्त खाने का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपने खाने में अंडा और दूध शामिल कर सकते हैं। मैग्नीशियम पीरियड्स के दर्द को कम करता है, ऐसे में आप पालक, एवोकाडो, केला और बादाम आदि जैसी चीजों का सेवन कर सकती हैं।
इन चीजों का ना करें सेवन:
पीरियड्स के दौरान तला-भुना, बेक्ड फूड, बिस्कुट, चॉकलेट, केक, पेस्ट्री, हाई शुगर फूड्स आदि खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, इनसे पेट की सूजन और दर्द बढ़ सकती है। इसके अलावा ज्यादा वसा, रैड मीट, सैचुरेटेड फूड, आचार, खट्टी चीजें आदि खाने से भी बचना चाहिए।