What Is Throning GenZ Dating Trend: भारत सहित पूरी दुनिया में रिलेशनशिप को लेकर आज कल नए-नए ट्रेंड सामने आ रहे हैं। ऐसे में हम आपको इसी तरह के एक ऐसे नाम के बारे में बताएंगे अवगत कराएंगे, जो साल 2024 में काफी ट्रेंड में बना रहा। इसको इस साल गूगल पर भी काफी सर्च किया गया। यह शब्द है- थ्रोनिंग डेटिंग (New Dating Trend Throning)। दरअसल, रिलेशनशीप और डेटिंग से जुड़ा हुआ यह शब्द इस साल काफी लोकप्रिय रहा।

क्या है थ्रोनिंग: What is Throning?

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह का वीडियो वायरल होता रहता है, जिससे लोग भी प्रभावित होते रहते हैं। यह भी टर्म सोशल मीडिया पर आया है, जिसका नाम थ्रोनिंग है और यह रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ है। दरअसल, थ्रोनिंग एक ऐसा शब्द है, जिसमें रिलेशनशिप पार्टनर के धन और संपत्ति को देखकर बनाया जाता है। इसमें इमोशन और प्यार की कोई भी जगह नहीं होती है। इसमें पार्टनर अपने दूसरे पार्टनर में सिर्फ फायदा ढूंढता है।

थ्रोनिंग के क्या है फायदे और नुकसान: Advantages and Disadvantages Of Throneing?

थ्रोनिंग के फायदे और नुकसान दोनों है। दरअसल, रिलेशनशिप उन लोगों के लिए काफी बेहतर होता है, जो किसी भी कमिटमेंट में यकीन करते हैं। थ्रोनिंग के माध्यम से अगर आप रिलेशनशिप में जाते हैं तो आप उनके धन और संपत्ति से प्यार करने के बजाय उनके इमोशन और प्यार का कद्र करें। ऐसे पार्टनर की तलाश करें, जो आपको आगे बढ़ाए, न की आपको पीछे करें और खुद ही आगे बढ़ जाए।  

ज्यादा नहीं टिकते थ्रोनिंग वाले रिलेशन

मालूम हो कि थ्रोनिंग वाले रिलेशन अधिक समय तक नहीं टिकते हैं। इस रिलेशनशिप में लोग एक दूसरे का कद्र नहीं करते हैं। यह रिलेशन सिर्फ पार्टनर के कारण अपने सोशल स्टेटस को बढ़ाने के लिए किए जाते हैं, जिसके कारण इस तरह के संबंध अधिक समय तक नहीं टिकते हैं।

सद्गुरु से जानें गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाने की क्या है सही उम्र?