Trending mehndi designs 2024 front hand: इस साल 2024 में कुछ मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में बने रहे। इन डिजाइन को लोगों ने पूरे साल लगाया। चाहे तीज-त्योहार हो या फिर शादी ब्याह लोगों ने मेहंदी की इन डिजाइन को खूब पसंद किया। लेकिन, समझने वाली बात है कि आखिरकार क्या खास है इन मेहंदी डिजाइन में, क्यों लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया और फिर आगे आपको इन्हें क्यों पसंद करना चाहिए। आइए जान लेते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से। पर सबसे पहले जान लेते हैं 2024 में मेहंदी में क्या चलन है (What is the trend in henna in 2024)
2024 में मेहंदी में क्या चलन है-Trend in henna in 2024 Mehndi design
मंडला मेहंदी डिजाइन (Mandala Mehendi design) इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में रही। मंडला मेहंदी डिजाइन मेंहदी कला की एक लोकप्रिय और जटिल शैली है जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। पारंपरिक मंडला मेहंदी डिजाइन में आमतौर पर ये तीन पैटर्न फॉलो किए जाते हैं।
पुष्प मंडल (Floral Mandala): एक सुंदर मंडल बनाने के लिए पुष्प पैटर्न और पत्तियों को एक साथ बुना जाता है। इसमें कमल डिजाइन काफी फेमस है।
ज्यामितीय मंडला (Geometric Mandala): ट्रायंगल और स्क्वायर जैसी ज्यामितीय आकृतियां मिलकर एक आश्चर्यजनक मंडला डिजाइन बनाती हैं।
मोर मंडला (Peacock Mandala): जटिल पंखों और पैटर्न के साथ एक राजसी मोर डिजाइन में आते हैं।

मिनिमलिस्ट मंडला-Minimalist mandala mehndi design
इस साल मिनिमलिस्ट मंडला काफी ट्रेंड में रहा। इसमें साफ लाइनों और बहुत कम पैटर्न के साथ सरल डिजाइनों को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा कोट्स के साथ मंडला (Mandala with Quotes) डिजाइन भी आजकल चलन में हैं। इसके अलावा ओम, कमल जैसे प्रतीकों को डिजाइन में शामिल किया जा सकता है। ये थे मंडला डिजाइन के कुछ पैटर्न जिन्हें इस साल लोगों ने खूब फॉलो किया।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन-Floral mehndi design
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। इसमें आप तरह-तरह के फूल पत्तों को क्रिएट कर सकते हैं और फिर इनसे अपनी हथेलियों को सजा सकते हैं। इसके अलावा तमाम प्रकार से इसे हाथ के दोनों हिस्सों में बनवा सकते हैं। इसी तरह आपको जानना चाहिए कि इंडियन और अरेबिक मेहंदी डिजाइन में क्या है अंतर
