Fake personality traits: आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोग दिखावा करते हैं। ऐसे लोग अपनी हर चीज का दिखावा करते हैं जैसे कि अपने घर वालों का, अपने कपड़ों का , अपने पैसों का, अपने स्टेटस और हम समय सेल्फ सेंट्रिक बातें करते हैं। ऐसे लोगों की खास बात ये होती है कि उनकी बात हमेशा उनके खुद से जुड़ी होती है। इसी चीज को लेकर Furukawa’s theory है जो बताती है कि कुछ ब्लड ग्रुप वाले लोग क्यों फेक पर्सनालिटी वाले होते हैं और अपने हर चीज का ज्यादा दिखावा करते हैं।

दरअसल, Furukawa’s theory की शुरुआत जापान से होती है जहां लोग एक दूसरे का ब्लड ग्रुप पूछना बहुत पसंद करते हैं क्योंकि वे वास्तव में ब्लड ग्रुप पर्सनैलिटी थ्योरी में विश्वास करते हैं। जापानी लोग इसे एक कर्मचारी की क्षमता और शादी करने वाले दो लोगों की अनुकूलता का आकलन करने के लिए एक उपकरण के रूप में उपयोग करते हैं। अब जानते हैं फुरुकावा का सिद्धांत Fake personality traits वाले ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए क्या कहता है।

इस ब्लड ग्रुप वाले लोग होते हैं ज्यादा Fake

Furukawa’s theory के अनुसार एबी ब्लड ग्रुप वाले (​AB Blood type personality) लोग ज्यादा फेक हो सकते हैं। एबी ब्लड ग्रुप वाले लोग अपने ब्लड ग्रुप की तरह ही ए और बी व्यक्तित्व प्रकारों का मिश्रण होते हैं। ये लोग जटिल होते हैं और दोहरे व्यक्तित्व वाले हो सकते हैं जैसे कि वे ए प्रकार की तरह शर्मीले हो सकते हैं और बी प्रकार की तरह मिलनसार और दिखावा करवे वाले भी हो सकते हैं।

वास्तविक व्यक्तित्व को अजनबियों से दूर रखने की आदत

एबी ब्लड ग्रुप वाले वास्तविक व्यक्तित्व को अजनबियों से दूर रखने की कोशिश करते हैं, जिससे अधिकांश लोगों को यह विश्वास हो जाता है कि ये कुछ तो दिखावा (show off personality signs) कर रहे हैं। इन लोगों को तब तक डिकोड करना कठिन है जब तक आप इन्हें पूरी तरह से नहीं जान लेते।

दिखावा करने वाले लोगों के लक्षण-Fake personality signs

-असल में कमजोरी छिपाने की करते हैं कोशिश
-लोगों से और सच्चाई से डरना
-आत्मकेंद्रित होते हैं इसलिए दिखावा करते हैं। अपनी चीजों का दिखावा करके लोगों के लिए आलोचनात्मक बने रहना।

Disclaimer: हालांकि रक्त प्रकार व्यक्तित्व परीक्षण (Blood group personality test) का अभी तक कोई वैज्ञानिक समर्थन नहीं है, फिर भी कई लोग दावा करते हैं कि यह उनके लिए बिल्कुल सच है। अब आगे पढ़ें-Maths में तेज होते हैं इस Blood Group के लोग, कैलकुलेटर को भी देते हैं मात…पाए जाते हैं बहुत ही रेयर