Organza Suit: गर्मियों में अक्सर लोग ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं जो कि हल्का हो और इसे पहनकर आप कंफर्टेबल महसूस करें। इसके अलावा इनके रंग और डिजाइन भी काफी फ्रेश लगते हैं। साथ ही इसमें फूल, बेल और पत्तियां जैसे तरह-तरह के प्राकृतिक चीजें बनी रहती हैं। इतना ही नहीं इन्हें पहनकर आपको लगेगा कि आपने कुछ पहना ही नहीं है और इनमें आपको गर्मी भी कम लगेगी। इतना ही नहीं ऑर्गेंजा सूट में कई प्रकार के डिजाइन्स भी आते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में विस्तार से और फिर आजकल कौन से कलर्स इनमें ट्रेंड कर रहे हैं।

ऑर्गेंजा सूट की डिजाइन-Organza suit designs

प्लेन ऑर्गेंजा सूट

ऑर्गेंजा सूट में कई प्रकार के डिजाइन्स होते हैं। लेकिन, सबसे पहला होता है प्लेन ऑर्गेंजा सूट डिजाइन जिसकी खूबसूरती बेहद ही अलग होती है। रोज पहनने के लिए आप इनका चुनाव कर सकती हैं। इसमें एक प्लेन सलवार होता है या फिर एक पैंट होता है और फिर ऊपर सूट जिसे आप अपने घुटने से ऊपर भी रख सकते हैं। इसे आप जैसे मर्जी वैसे सिलवा लें। ये आप पर परफेक्ट नजर आएंगी।

फ्लोरल ऑर्गेंजा सूट

फ्लोरल ऑर्गेंजा सूट बहुत ज्यादा ही प्यारा लगता है। इसे पहनकर हर लड़की परी जैसी लगती है। इसमें कई डिजाइन्स आते हैं और आजकल गाउन टाइप डिजाइन सबसे ज्यादा फेमस है। इसमें फ्रॉक सूट बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसके अलावा इसमें आपको शरारा और गरारा सूट भी मिल जाएगा।

प्लाजो ऑर्गेंजा सूट

प्लाजो ऑर्गेंजा सूट आजकल काफी ट्रेंड में है। इसकी खास बात ये है कि इसे पहनकर आप ऑफिस जा सकती हैं और हर जगह कंफर्टेबल महसूस कर सकती हैं। इसका चुनाव आप हर बार कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसका कपड़ा लेकर अपने लिए सूट सिलवा सकते हैं।

ये कलर्स हैं आजकल ट्रेंड में

ऑर्गेंजा सूट में आजकल कुछ रंग काफी ट्रेंड कर रहे हैं। जैसे कि सबसे पहले तो आजकल मस्टर्ड येलो कलर काफी ट्रेंड में है। इसके अलावा ऑलिव ग्रीन और फिर लाइट पिंक कलर भी काफी ट्रेंड कर रहा है। साथ ही आप ग्रे और मल्टीकलर ऑर्गेंजा सूट भी पसंद कर सकती हैं। इसके अलावा इनमें जो कलर्स आपको पसंद आए उसे पहन लें।