Onam 2024: ओणम का त्योहार चल रहा है और ये दक्षिण भारतीयों के लिए बेहद खास है। दरअसल, ओणम का त्योहार विष्णु भगवान और महाबली की पूजा से जुड़ा हुआ है। हर साल ये त्योहार चिंगम महीने में मनाया जाता है जिसे मलयालम कैलेंडर में पहला महीना माना जाता है। इस बार ये त्योहार से 6 सितंबर से मनाया जा रहा है और ये 15 सितंबर तक चलेगा। ये त्योहार बहुत सुंदर होता है और इसमें पहले दिन से 10वें दिन तक हर दिन कुछ खास होता है। हालांकि, सबसे खास होता है इस त्योहार का भोजन जिसे ओणम साध्या (Onam Sadhya) कहते हैं। इसके अलावा भी इस त्योहार की कई सारी परंपराएं हैं, आइए एक नजर डाल लेते हैं हर दिन पर।
ओणम के 10 दिन
-पहले दिन को अथम कहते हैं जिसकी शुरुआत नहाने से लेकर पकलम यानी फूलों की रंगोली बनाने से होती है। इसमें लोग केले का पापड़ भी खाते हैं।
-दूसरे दिन को चिथिरा कहते हैं जिसमें महिलाएं पुष्पकालिन में नए फूलों को जोड़ती हैं।
-तीसरे दिन को विसाकम कहते हैं और इसमें लोग खरीदारी करते हैं।
-चौथे दिन अचार और आलू चिप्स बनाए जाते हैं।
-पांचवे दिन जिसे अनिजाम कहते हैं इस दिन नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होता है।
-छठे दिन थिक्रेता पर लोग अपने दोस्त और रिश्तेदारों को ओणम की बधाई देते हैं।
-सातवें दिन मूलम पर कुछ खास पकवान बनाकर खाते हैं।
-आठवें दिन मिट्टी के पिरामिड के आकार की मूर्तियां बनाकर लोग इसकी पूजा करते हैं।
-नौवें दिन उथिरादम पर राजा महाबलि के आने का इंतजार करते हैं और इसे ही प्रथम ओणम कहा जाता है।
-दसवें दिन थिरुवोणम पर माना जाता है कि राजा बलि धरती पर आते हैं और भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है और ओणम साध्या का भोग लगाया जाता है।

ओणम साध्या क्या है- What is Onam Sadhya
ओणम साध्या, राजा बलि के आने की खुशी में 10वें दिन होने वाला महाभोज है जिसमें 24 से 26 पकवान बनाकर केले के पत्ते पर परोसा जाता है। फिर इसे लोग हाथ से खाते हैं।
ओणम साध्या में हर प्रकार की चीजों और स्वाद को शामिल किया जाता है। जैसे कि सांबर, परिप्पु करी एक स्वादिष्ट दाल की सब्जी, घी, पप्पादम यानी पापड़, अवियल जो नारियल और दही से बनता है। थोरन जो नारियल और मसालों के साथ तली हुई सब्जियों की मदद से बनाई जाती है। कलां, ओलान जो लौकी और नारियल के दूध के साथ एक हल्की करी है। एरिसेरी जो कद्दू, बीन्स और मसालों से बना एक व्यंजन है। इसी तरह इसमें रसम, मोरू करी, पचड़ी, कूटू करी, पायसम और गुड़, नारियल और चावल के बनी कई मीठी चीजों को भी शामिल किया जाता है।