Karwa Chauth 2024 Mehndi Designs Photos, Images, Pic: करवा चौथ पर हर बार आप हाथभर कर मेहंदी लगाती होंगी लेकिन, इस बार आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। दरअसल, इन दिनों बॉलीवुड में मिनिमल मेहंदी का चलन है। आलिया भट्ट और अदिति राव ह्य्दारी समेत कई एक्ट्रेस अपनी मेहंदी पर इन डिजाइन को लगा चुकी हैं। पर आप सोच रही होंगी कि ये है क्या। इन मिनिमल मेहंदी डिजाइन में कई प्रकार के छोटे-छोटे डिजाइन्स हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्या हैं मिनिमल मेहंदी डिजाइन-What is Minimal Mehndi
मिनिमल मेहंदी नाजुक, सरल और छोटे-हल्के मेहंदी डिजाइन है जो जटिल पैटर्न पर नहीं बल्कि सुंदरता पर जोर देती हैं। इसकी कुछ खास विशेषताएं होती हैं जैसे
-सरल डिजाइन जैसे पत्तियां, फूल और लताएं
- -बारीक रेखाएं, बिंदु, रेखाएं या छोटी आकृतियों की डिजाइन
- -छोटे से मध्यम आकार के डिजाइन
- -कलाई, हाथ या उंगलियों पर ध्यान देते हुए मेहंदी लगाना है।

लोकप्रिय मिनिमल मेहंदी डिजाइन-Minimal Mehndi Designs
-छोटे फूल वाले पैटर्न
-पत्तेदार लताएं
-बिंदीदार पैटर्न
-साधारण मोर

मिनिमल मेहंदी डिजाइन के फायदे-Minimal Mehndi Designs Benefits
मिनिमल मेहंदी डिजाइन के फायदे भी कई हैं। जैसे कि इसे लगाने और हटाने में आसानी होती है। लगवाने के लिए ज्यादा सोचने और अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है। वेस्टर्न के साथ भी ये डिजाइन्स अच्छे लगते हैं। दिवाली और शादियां में आप इसे लगा सकते हैं।

मिनिमल मेहंदी डिजाइन कैसे लगाएं?
मिनिमल मेहंदी लगाने के लिए बारीक नोक वाले मेहंदी कोन का प्रयोग करें। सरल डिजाइन से शुरुआत करें और एक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करें। ज्यादा क्रिएटिव बनाने के लिए आप इसे नेल आर्ट या मेहंदी टैटू के साथ मैच कर सकती हैं।
