किसी भी रेस्टोरेंट के लिए बिजनेस में मिशेलिन स्टार (Michelin Star) सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। ये रेस्टोरेंट को मिलने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से, साथ ही जानेंगे कि मिशेलिन स्टार को कैसे हासिल किया जा सकता है और इसे हासिल करने वाले रेस्टोरेंट को किस तरह से फायदा मिलता है-

क्या होता है मिशेलिन स्टार? (What is Michelin star?)

मिशेलिन स्टार की कहानी साल 1889 से शुरू होती है। उस दौरान फ्रांस के रहने वाले दो भाइयों आंद्रे और एडुआर्ड मिशेलिन (Andre and Edouard Michelin) ने ‘मिशेलिन टायर’ (Michelin Tyre) कंपनी की स्थापना की थी। शुरुआत में दोनों भाइयों ने मिलकर कई तरह के टायर बनाएं। इसके बाद अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इन्होंने कई और योजनाएं भी बनाईं। इन्हीं योजनाओं में से एक थी ‘मिशेलिन गाइड’।

क्या है मिशेलिन गाइड? (What is Michelin Guide?)

ये गाइड कार मालिकों के लिए बनाई गई थी, जिसमें उन्हें पेट्रोल स्टेशन, गैरेज, होटल और रेस्टोरेंट की जानकारी दी जाती थी। आसान भाषा में समझें तो इस गाइड में कहीं जाने का नक्शा, टायर बदलने का तरीका, किस रास्ते पर पेट्रोल कहां मिलेगा, ये तमाम जानकारी होती थीं। इन सब से अलग गाइड में बताया जाता था कि किसी रास्ते पर रुकने और खाना खाने के लिए कौन सा रेस्टोरेंट बेस्ट है।

अब, समय के साथ गाइड में बताए गए रेस्टोरेंट की लोकप्रियता बढ़ने लगी, लोग अच्छे रेस्टोरेंट्स के बारे में ज्यादा जानना चाहते थे, जिसके देखते हुए आंद्रे और एडुआर्ड ने एक नई टीम तैयार की और इसका नाम ‘मिस्ट्री डिनर’ रखा गया।

मिस्ट्री डिनर टीम पहचान छिपाकर अलग-अलग रेस्टोरेंट्स में जाती थी और उनकी समीक्षा करती थी। इसके बाद मिशेलिन गाइड में अच्छे रेस्टोरेंट्स के बारे में छाप दिया जाता था। इसी कड़ी में साल 1926 से गाइड ने रेस्टोरेंट्स को सिंगल स्टार देना शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे समय बीता और साल 1936 में, मिशेलिन गाइड ने थ्री स्टार पोलिस शुरू की। इन्हें ही मिशेलिन स्टार कहा जाता है।

क्या होते हैं 3 मिशेलिन स्टार? (What are 3 Michelin stars?)

  • जिन्हें एक मिशेलिन स्टार मिलता था, उन रेस्टोरेंट को ‘बहुत अच्छे रेस्टोरेंट’ (very good restaurant category) कैटेगरी में शामिल किया जाता था।
  • दो मिशेलिन स्टार मिलने वाले रेस्टोरेंट को ‘बेहतरीन खाना पकाने और एक चक्कर लगाने लायक (excellent cooking, worth a detour) कैटेगरी में शामिल किया जाता था।
  • वहीं, तीन मिशेलिन स्टार वाले रेस्टोरेंट को ‘असाधारण व्यंजन, एक विशेष यात्रा के लायक’ (exceptional cuisine, worth a special journey) कैटेगरी में रखा जाता था।

जैसे-जैसे समय बीतता गया, तमाम रेस्टोरेंट्स में मिशेलिन स्टार पाने की होड़ बढ़ती चली गई। इसकी शुरुआत फ्रांस से हुई थी लेकिन अब दुनियाभर के लिए मिशेलिन स्टार बेहद खास हो गए हैं। आज मिशेलिन स्टार पाने को किसी भी रेस्टोरेंट के लिए बिजनेस में सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है और यही वजह है कि हर कोई इस सम्मान को पाने का सपना देखता है।

मिशेलिन स्टार से होते हैं ये फायदे- (Michelin stars Benefits)

बता दें कि इस सम्मान को पाने के बाद किसी भी रेस्टोरेंट की मान्यता और प्रतिष्ठा बढ़ जाती है, जिससे वहां ज्यादा से ज्यादा लोग जाना पसंद करते हैं और इससे रेस्टोरेंट्स के व्यवसाय और आय में वृद्धि होने लगती है।

कैसे हासिल किया जा सकता है मिशेलिन स्टार? (How to get a Michelin star)

मिशेलिन स्टार पाने के लिए कुछ खास शर्तें निभाती होती हैं। जैसे-

भोजन की गुणवत्ता: रेस्टोरेंट का भोजन उच्च गुणवत्ता वाला होना चाहिए।
स्वाद और प्रस्तुति: रेस्टोरेंट का भोजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ देखने में भी अच्छा लगना चाहिए। यानी खाने को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
सेवा की गुणवत्ता: रेस्टोरेंट की सेवा उच्च गुणवत्ता वाली होनी चाहिए।
वातावरण और सजावट: इन सब से अलग रेस्टोरेंट का वातावरण और सजावट भी आकर्षक और आरामदायक होनी चाहिए।

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- पार्टनर आपको लेकर सीरियस है या नहीं? Relationship Coach ने बताया कैसे पता करें