Kashmiri Phiran: फिरन कश्मीर में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए पारंपरिक पोशाक है। पर अब ये पूरे भारत में फैल गया है और हर कोई इसे पहनना पसंद करता है। सर्दियों में खुद को स्टाइल करने का ये नया तरीका है जो कि आपके फैशन ट्रेंड में एक नया लुक जोड़ सकता है। लेकिन, इसके बारे में आम लोगों के पास जानकारी की कमी है। तो जानते हैं फिरन की शुरुआत कैसे हुई, कश्मीरी फिरन पहनने का तरीका और आप इसे किस लुक के साथ स्टाइल कर सकते हैं। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

फिरन क्या होता है-What is Kashmiri Phiran?

फिरन 19वीं शताब्दी में सबसे ज्यादा फेमस हुआ और कश्मीर से शुरू नहीं हुआ बल्कि ये अफगानिस्तान से शुरू हुआ है। ये चेनाब घाटी में रहने वाले कश्मीरियों द्वारा सबसे पहले पहनी जाती थी, जिसमें कपड़ों की लेयरिंग होती थी। इसकी खास बात ये है कि
-फेरन में दो गाउन होते हैं, एक दूसरे के ऊपर।
-फिरन के अंदर लोग और कपड़े पहनते हैं और फिर ऊपर से फिरन पहनते हैं।
-पारंपरिक फेरन पैरों तक फैला होता है।
-अफगानिस्तान में फिरन के अंदर एक सुथन जो कि ढीला सलवार है वो पहना जाता है।
-पारंपरिक असली फिरन में साइड स्लिट नहीं होते हैं।

Kashmiri Phiran

गर्मी हो या सर्दी, दोनों में पहने जाते हैं फिरन

गर्मियों में, फिरन कपास या कॉटन से बने होते हैं तो सर्दियों के फिरन ऊन से बने होते हैं, जो बर्फ वाले ठंड से बचाते हैं और शरीर को ढकते हैं। फिरन हमेशा ढीला सा होता है जिसे आप कपड़ों की कई लेयरिंग के ऊपर से पहन सकते हैं।

इन चीजों के साथ स्टाइल करें फिरन

फिरन के साथ आप लंबे कान की बालियां पहन सकती हैं। इसके अलावा आप ये कर सकती हैं कि आप इसे खुले बालों और लॉन्ग हिल्स के साथ पहन सकती हैं। ये बेहद खूबसूरत नजर आते हैं और ये आपके सर्दियों के लुक को एक अलग ही स्टाइल दे सकती है। तो आप सर्दियों के लिए फिरन पहनें जो कि देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं।

इसके अलावा आप सर्दियों में आप फिरन के साथ पश्मीना शॉल भी कैरी कर सकते हैं जो कि इस लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर सकती है। पुरष बूट्स के साथ फिरन पहन सकते हैं। Diljit Dosanjh ने मुंबई कॉन्सर्ट के लिए पहनी लिमिटेड एडिशन जैकेट, दुनियाभर में हैं बस 3 पीस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश