Ivory Color: हाल ही में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की शादी (pv sindhu wedding) हुई और उन्होंने अपनी शादी में आइवरी कलर का लहंगा पहना था। फिर जब उन्होंने एक दूसरे लुक के लिए लाल रंग का चुनाव किया तो उनके पति ने आइवरी कलर को चुना। इसकी तरह एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी शादी में इस रंग का चुनाव किया तो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन पर आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी इसी रंग की साड़ी पहनी। पर समझने वाली बात ये है कि आइवरी कलर (Ivory Color) है क्या, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

आइवरी कलर क्या है-What is Ivory Color
आइवरी एक सफेद रंग है जिसमें पीले रंग का हल्का शेड है, जो गर्म और शांत गुणों को दर्शाता है। इसमें कई शेड्स हैं जैसे क्रीम कलर, ब्राउन ऑफव्हाइट, हल्के पिंक में ऑफव्हाइट कलर और फिर कई हल्के शेड वाले कलर ही शामिल हैं।

हाथीदांत के रंग से लिया गया है ये कलर
दरअसल, इस कलर की प्रेरणा हाथी दांत के रंग से आती है जो बेहद कोमल और सुखदायक नजर आता है। इसमें ऑफ-व्हाइट कलर, मोती के कुछ हल्के क्रीमी शेड्स और फिर पीले रंग का एक अलग ही वेरिएंट नजर आता है।
आइवरी कलर किसका प्रतीक है-What does ivory symbolize?
आइवरी कलर, एलिगेंस और सोफिस्टिकेशन (elegance and sophistication) का प्रतीक है। इसकी गर्म और आकर्षक प्रकृति शांति का भी प्रतिनिधित्व करती है और ये रंग काफी कीमती महसूस होता है। इस रंग को देखकर पवित्रता और मासूमियत महसूस होती है। इसके अलावा इस रंग को शांति और स्थिरता की भावना से भी जोड़कर देखा जाता है।

आइवरी कलर के साथ कौन से कलर की पेयरिंग करें-What Color goes with Ivory?
आइवरी कलर के साथ आप कुछ खास रंगों की पेयरिंग कर सकते हैं जैसे कि
-इस रंग के साथ आप मैरून कलर की पेयरिंग कर सकते हैं।
-ब्लू या फिर लैवेंडर कलर की पेयरिंग कर सकते हैं।
-इस रंग के साथ आप नेवी ब्लू कलर की पेयरिंग कर सकते हैं।
इन तमाम चीजों के अलावा आइवरी कलर की खास बात ये है कि आप इन्हें किसी भी मौके पर पहन सकते हैं। ये आपको हर मौके पर अलग और खास लुक देता है। तो अपने वार्डरोब में इस कलर के किसी कपड़े को जरूर जगह दें। अब आगे जानते हैं Kashmiri Phiran के बारे में विस्तार से।