Eco friendly ganesha making ideas: एक्टर सलमान खान ने लोगों से इस बार इको फ्रेंडली गणेश लाने की सलाह दी है। लेकिन, बहुत स लोगों को पता ही नहीं होता कि इको फ्रेंडली गणेश क्या होता है। बाजार में बिक रहे गणेश मूर्ति और इको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति के बीच फर्क क्या है। आप इन दोनों का अंतर कैसे पहचान सकते हैं, क्या इसका कोई आसान तरीका है? क्या आप इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति घर पर भी बना सकते हैं। आइए, जानते हैं इन तमाम सवालों के जवाब और समझने के लिए देखते हैं एक्ट्रेस दिया मिर्जा का ये वीडियो।
क्या होते हैं इको फ्रेंडली गणेश-What is eco friendly ganpati made of
इको फ्रेंडली गणेश (eco friendly Ganpati) से मतलब है कि गणेश भगवान की वो मूर्तियां जो मिट्टी और हल्दी जैसी उन चीजों से बनी हो जो कि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए। आसान भाषा में समझें तो पर्यावरण-अनुकूल गणपति की ये मूर्तिया प्राकृतिक और बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से बनाई जाती हैं जैसे
-मिट्टी से
-कागज की लुगदी से
-नारियल की भूसी से
-लाल मिट्टी से
-प्राकृतिक रेशे जैसे बांस या गन्ना से
-आटा और दाल से
-हल्दी से
-फूल और पत्तियों से
पानी में आसानी से घुल सकते हैं इको फ्रेंडली गणेश
इन सामग्रियों का उपयोग गणपति की मूर्तियों को बनाने के लिए किया जाता है जो आसानी से पानी में घुल सकती हैं या प्राकृतिक रूप से विघटित हो सकती हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण और प्लास्टर ऑफ पेरिस और जहरीले रसायनों से बनी पारंपरिक मूर्तियों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
वीडियो के लिए देखें ये Video लिंक
https://www.facebook.com/watch/?v=1163068280422690
इको फ्रेंडली गणेश कैसे बनाएं- How to make Eco friendly Ganpati
इको फ्रेंडली गणेश कैसे बनते हैं इसे लेकर दीया मिर्जा ने कई साल पहले एक वीडियो (Dia Mirza clay ganesha idol video) शेयर किया था। इसमें
-सबसे पहले उन्होनें लाल मिट्टी ली और इसमें पानी मिलाकर अच्छी तरह से गूंद लिया।
-इस मिट्टि को गणेश के सांचे में डाला और फिर सांचे में अच्छे से मिट्टी की भराई की।
-फिर गणेश जी को बिठाने के लिए मिट्टी में बीज मिलाकर एक बेस तैयार किया।
-सांचे से निकालकर गणेश जी को इस पर बिठाया।
-फिर रंगों से उनके आंख, कान और नाक बनाएं।
अंत में जब गणेश जी को विसर्जित किया गया तो पानी पड़ते ही मिट्टी पिघल गई और कुछ दिनों बाद बीजों से पौधे निकल आए। इस तरह से आप भी मिट्टी में बीज मिलाकर घर में ही गणेश की मूर्ति बना सकते हैं। आप हल्दी से भी गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं और उनकी पूजा करके, घर के गार्डन में ही उन्हें विसर्जित कर सकते हैं।