आज के समय कामकाज और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण हर कोई परेशान रहता है। ये परेशानी  कई बार तनाव का भी रूप ले लेता है, जिसका गंभीर परिणाम भी हो जाता है। कई बार लगातार तनाव की स्थिति के कारण डिप्रेशन हो जाता है और यह एक बार होने के बाद डिप्रेशन आसानी से जाता भी नहीं है।

डिप्रेशन क्या है-What is Depression in Hindi?

डिप्रेशन एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है जो व्यक्ति के सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करती है। लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण कोई भी व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। हालांकि, इसको पहचान कर इलाज के माध्यम से ठीक भी किया जा सकता है।

क्यों होता है डिप्रेशन-What causes depression?

आज के समय लोगों की दिनचर्या काफी खराब हो गई है। ऐसे में डिप्रेशन किसी को भी हो सकता है। खास तौर पर यह मानसिक तनाव, अकेलापन,  नेगेटिव सोच, चिंता, हार्मोन में बदलाव, ब्रेकअप, नौकरी छूटना, किसी खास व्यक्ति की मृत्यु इत्यादि कारणों से कोई भी डिप्रेशन का शिकार हो सकता है।

डिप्रेशन के क्या हैं लक्षण-Depressive disorder?

डिप्रेशन के शिकार लोग हर समय उदास रहते हैं और उन्हें हमेशा खालीपन महसूस होता है। वह किसी भी चीज में अधिक रुचि नहीं लेते हैं। कुछ भी काम करने पर वह जल्दी थक जाते हैं और उनकी बॉडी में एनर्जी की कमी हर समय  रहती है। डिप्रेशन के शिकार लोगों को नींद भी अधिक आती है। ऐसे लोगों को नेगेटिव विचार भी बार-बार आते रहता है।

डिप्रेशन से कैसे पाएं छुटकारा-Depression treatment in hindi

  • आप अपने काम को एक रूटीन बनाकर पूरा करें।
  • हर रोज एक्सरसाइज करें। आप टहलने से या फिर योग से  इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इससे हैप्पी हार्मोन बॉडी में रिलीज होते हैं।
  • अपने खानपान का ध्यान रखें।
  • परिवार और दोस्तों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं।
  • आप अपने हॉबी को पूरा करें।
  • जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे पढ़िए- 14 दिन तक शुगर छोड़ने पर बॉडी में क्या-क्या होता है? इस फेमस कॉमेडियन ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस 

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।