बदलते मौसम का असर बालों और त्वचा पर काफी हद तक पड़ता है। कई लोग हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह के जूस का सेवन करते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही जूस काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें लोग AAABC जूस के सेवन की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यह AAABC जूस आखिर है क्या?

क्या है AAABC जूस?

AAABC जूस एक ऐसा जूस है, जो बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ-साथ त्वचा और बालों दोनों को पोषण देता है। नाम से भले ही यह थोड़ा अनोखा लगे, लेकिन इसके इंग्रेडिएंट्स बिल्कुल आम हैं और हर किचन में आसानी से मिल जाते हैं। AAABC जूस 5 नेचुरल और पौष्टिक चीजों से मिलकर बना होता है।

A- Apple (सेब)
A- Amla (आंवला)
A- Aloe vera (एलोवेरा)
B- Beetroot (चुकंदर)
C- Carrot (गाजर)

AAABC जूस पीने के फायदे

AAABC जूस पीने के कई फायदे हैं। इसके सेवन से स्किन ग्लो करने लगती है। दरअसल, आंवला और गाजर में विटामिन C और A मौजूद होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं, जिससे नेचुरल ग्लो आता है।

एलोवेरा और आंवला बालों को झड़ने से रोकते हैं और स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। चुकंदर और एलोवेरा लिवर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं। वहीं, सेब और आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। चुकंदर और गाजर ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं, जिससे त्वचा पर निखार आता है।

AAABC जूस बनाने की सामग्री

1 छोटा सेब
1 आंवला
आधा चुकंदर
1 गाजर
2 चम्मच एलोवेरा जेल
आधा कप पानी
स्वादानुसार नींबू रस

AAABC जूस कैसे बनाएं?

AAABC जूस बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को अच्छी तरह धो लें। अब मिक्सर में सेब, आंवला, गाजर, चुकंदर और एलोवेरा जेल डालें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर स्मूथ जूस तैयार करें। अंत में नींबू रस और काला नमक डालकर पी सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।