Chukandar, Amla gajar ka juice: चुकंदर-आंवला और गाजर तीनों ही चीजें शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। इन्हें पीने से शरीर को विटामिन, मिनिरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। चुकंदर में विटामिन A और विटामिन C होता है। यह त्वचा में कोलेजन बढ़ाने का काम करता है। इसे पीने से शरीर उम्र से पहले बूढ़ा नहीं होता है। वहीं आंवला की बात करें तो इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है। जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

कब्ज और एसिडिटी की समस्या से दूर रखता है। बालों से लेकर त्वचा के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। गाजर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा विटामिन C, विटामिन A, फाइबर और पोटेशियम भी होता है। लेकिन क्या आपको पता है इतने पोषक तत्व होने के बाद भी कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। जी हां कुछ लोगों को चुकंदर-आंवला और गाजर का जूस नहीं पीना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं को चुकंदर-आंवला और गाजर का जूस बिना चिकित्सक की अनुमति के नहीं पीना चाहिए। क्योंकि उनकी डाइट बेहद खास होती है। इन तीनों चीजों का कॉम्बिनेशन गर्भवती के लिए सही है या नहीं जांच के बाद यह बात डॉक्टर ही निर्धारित कर सकते हैं।

उल्टी जैसा अनुभव होने पर

जिन लोगों का यह जूस पीने के बाद उल्टी जैसा अनुभव होता है तो उन्हें इस जूस के सेवन से बचना चाहिए। खासतौर पर गर्मियों में जी मचलाने पर इसे नहीं पीना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि आपको इनमें किसी चीज से एलर्जी हो।

पेट में दर्द या ऐंठन होने पर

अगर गर्मियों के दिनों में आपके पेट में दर्द या ऐंठन रहता है तो आपको आंवला, चुकंदर और गाजर का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इनमें नाइट्रेट होता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा इस पीने से पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चुकंदर और आंवला जूस पीने के क्या फायदे हैं? रोजाना सुबह खाली पेट पीने के बाद दिखेंगे चमत्कारी बदलाव