Curd Skin Care: गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण त्वचा की नमी कम हो जाती है। ऐसे में कई बार चेहरे पर रूखापन, दाने, टैनिंग और पिंपल्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, इसे कम करने के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह के पोडक्ट आसानी से उपलब्ध हैं, लेकिन ये केमिकल वाले प्रोडक्ट्स यूज करने के बाद इसके साइड इफेक्ट होने लगते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपयोग से भी इसको ठीक कर सकते हैं।
चेहरे पर आता है नेचुरल निखार
गर्मी के मौसम में रूखापन, दाने, टैनिंग और पिंपल्स जैसी समस्याओं के कारण त्वचा बेजान हो जाती है। ऐसे में आप इसको ठीक करने के लिए दही का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, दही सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि स्किनकेयर में भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। दही को सदियों से ही चेहरे पर लगाने की परंपरा रही है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसके उपयोग से नेचुरल निखार आता है।
त्वचा होती है सॉफ्ट
दही कई लोगों की त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाती है। वहीं, कुछ लोगों को इससे नुकसान भी हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको चेहरे पर दही लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे, साथ ही यहां हम आपके लिए कुछ दही से बनने वाले फेस पैक के बारे में भी बताएंगे, जिसको आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं।
चेहरे पर दही लगाने के फायदे
- चेहरे पर दही लगाने के कई फायदे हैं। दरअसल, दही में नेचुरल मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है और ड्रायनेस को दूर करता है।
- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। यह एक नैचुरली तौर पर स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है। इसके उपयोग से चेहरे के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को भी धीरे-धीरे हल्का करता है।
- दही में प्रोबायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म कर करने में मदद करते हैं। इससे एक्ने और पिंपल्स की समस्या में सुधार आता है।
- दही चेहरे के डलपन को दूर कर उसे ब्राइट बनाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन की रंगत निखरती है और चेहरा ग्लो करने लगता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाते हैं, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइंस और ढीलापन कम होने में मदद मिलती है।
- गर्मी के मौसम में दही को चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है। इसमें कूलिंग इफेक्ट होता है जो स्किन को शांत करता है।
चेहरे पर कैसे करें दही का उपयोग?
साधारण दही फेस मास्क का करें उपयोग
चेहरे पर आप साधारण दही का फेस मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी ताजे दही को अच्छे से फेंट लें। अब चेहरे को साफ पानी से धोकर सही से पोंछ लें। अब दही को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 10 मिनट तक रखने के बाद साफ पानी से धो लें। आप इसका उपयोग हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।
दही और बेसन का पैक: Gram Flour and Curd Face Pack
बेसन-दही और हल्दी का फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक साफ बाउल में इन तीनों को सही से मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। आप इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं। बेसन-दही और हल्दी के इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के लिए आप सबसे पहले साफ पानी से चेहरे को सही से धो लें। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक सूखने देने के बाद इसको धो लें। आप इस फेस पैक को सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकते हैं।
दही-शहद का फेस पैक: Curd Honey Face Pack
गर्मी के मौसम में आप चेहरे पर दही और शहद का फेस पैक भी लगा सकते हैं। यह फेस पैक चेहरे को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और त्वचा की नमी को बनाए रखता है। इसके उपयोग से त्वचा पर चमक आ जाती है। दही और शहद का फेस पैक ड्राई स्किन के लिए काफी कारगर होता है। इसको बनाने के लिए आप 1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसको चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें। यह पैक स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।
दही और नींबू का मास्क
चेहरे पर आप दही और नींबू के मास्क का उपयोग कर सकते हैं। यह ऑइली स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको बनाने के लिए आप दही में कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और इसे 10 मिनट तक लगा कर के रखें। इसके बाद आप साफ पानी से धो लें। यह ऑइल को कंट्रोल करेगा और टैनिंग को भी रिमूव करने में मदद करेगा।
चेहरे पर दही लगाने के नुकसान
चेहरे पर दही लगाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका उपयोग करें। संवेदनशील त्वचा पर दही लगाने के बाद जलन, खुजली या फिर रैशेज की भी समस्या हो सकती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड कुछ लोगों की स्किन पर रिएक्शन कर सकता है। डेयरी एलर्जी वाले लोगों को दही से त्वचा पर एलर्जी का खतरा भी रहता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।