Best diet for constipation: खराब खानपान, पानी कम पीने, स्ट्रेस, फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से आजकल हर दूसरा इंसान पेट में गैस बनने, कब्ज, भारीपन या खाना न पचने की दिक्कत के परेशान है। वहीं जंक फूड और तला-भुना ज्यादा खाने की वजह से भी ये परेशानी होती है। ऑफिस में लंबे समय तक बैठेकर काम करने से भी पेट में भारीपन या गैस महसूस होती है। ऐसे में अगर आप भी अपच या कब्ज से परेशान हैं तो आपको कुछ घरेलू चीजें छुटकारा दिला सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
अजवाइन
आयुर्वेदिक में बताया गया है पेट में भारीपन होने या गैस की दिक्कत होने पर आपको अजवाइन का सेवन करना चाहिए। गर्म तासीर वाले लोगों के लिए तो ये रामबाण की तरह काम करती है।
हींग
आयुर्वेद में हींग को भी पाचन संबंधित समस्याओं के लिए वरदान बताया गया है। पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए ये ज्यादा लाभकारी होती है। अजवाइन के साथ आप पुदीना मिलाकर भी ले सकते हैं।
पुदीना
अगर पेट में जलन और गैस की दिक्कत हो रही है तो आपको पुदीना लेना चाहिए। यह पेट की गैस को शांत करने में मदद करता है। इसके साथ ही पाचन को सुधारता में सहायक होता है।
सौंफ
पेट में भारीपन महसूस होने पर आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। यह पेट के अंदर के कफ को कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही पेट की गैस को दूर करता है। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: लौकी बनाते समय भूलकर न करें ये गलती, आचार्य बालकृष्ण ने बताया बीमारी से बचने के लिए सेवन का सही तरीका
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।