Janmashtami outfit 2024: जन्माष्टमी इस साल 26 अगस्त 2024 को है। इस दिन भगवान कृष्ण को जन्म हुआ था। दुनियाभर के कृष्ण भक्त इस दिन को बड़ी खुशी मनाते हैं। इस दिन लोग भगवान कृष्ण को बेहद खूबसूरती से सजाकर, उन्हें तरह-तरह के पकवानों से भोग लगाते हैं और फिर उनकी पूजा करते हैं। ऐसे में लोग भगवान कृष्ण के फेवरेट रंगों के कपड़े पहने हैं और बिलकुल ट्रेडिशनल तरीके से तैयार होते हैं। पर इन कपड़ों को पहनने के लिए आपको पता होना चाहिए कि उनका पसंदीदा रंग कौन सा है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
कृष्ण जन्माष्टमी पर किस रंग के कपड़े पहने-What color to wear on Krishna Janmashtami
कृष्ण जन्माष्टमी पर आप भगवान कृष्ण के सबसे पसंदीदा रंग यानी पीला और नांरगी रंग के कपड़े को पहन सकते हैं। ये दोनों ही रंग बेहद खूबसूरत होते हैं और नारायण भगवान को पंसद आते हैं। इसके अलावा आप पीले के साथ कुछ अन्य रंगों को भी मिलाकर पहन सकते हैं जैसे कि हरा, गुलाबी, लाल और फिर गोल्डन कलर।
कृष्ण जन्माष्टमी पर कैसे कपड़े पहनें-What Kind of clothes to wear on Krishna Janmashtami
कृष्ण जन्माष्टमी पर, भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने के लिए अक्सर पारंपरिक और उत्सव के कपड़े पहने जाते हैं। ऐसे में
महिलाएं पहन सकती हैं
-साड़ियां-नीले, गुलाबी, पीले और लाल और मोरपंख के रंगों की पारंपरिक साड़ियां जो कि इस अवसर के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।
-सलवार कमीज: चमकीले रंगों और पैस्ले या पुष्प जैसे पारंपरिक पैटर्न में कढ़ाई या मुद्रित सलवार कमीज भी उपयुक्त हैं।
-लहंगा: जटिल कढ़ाई या ब्लॉक प्रिंटिंग वाले रंगीन लहंगे कृष्ण जन्माष्टमी के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं।
पुरुषों के लिए:
-कुर्ता पजामा: सफेद, नीले या पीले रंग का पारंपरिक कुर्ता पजामा कृष्ण जन्माष्टमी के लिए एक क्लासिक पसंद है।
-शेरवानी: नीले, लाल या सुनहरे जैसे गहरे रंगों में कढ़ाई वाली शेरवानी सुंदरता का स्पर्श जोड़ती है।
-धोती: सफेद या पीले रंग की पारंपरिक धोती पूजा और मंदिर दर्शन के लिए एक पारंपरिक पोषाक है।
तो इस जन्माष्टमी आप इन रंगों के कपड़ों को पहन सकते हैं और फिर इस तरह से तैयार होकर आप इस पर्व का आनंद ले सकते हैं। तो इस आप ये आउटफिट जरूर ट्राई करें।