Wedges for women: महिलाओं को वेजेस बहुत पसंद होते हैं कारण क्योंकि ये कंफर्टेबल होते हैं और महिलाएं इसे कभी भी पहन सकती हैं। लेकिन अक्सर महिलाओं को ये पता ही नहीं होता कि वेजेस क्या हैं, वो दुकान में जाती हैं और चप्पल देखकर इसका चुनाव करती हैं। लेकिन आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आपने क्या पहन रखा है और क्यों। इसलिए आज हम जानेंगे कि Wedges क्या होते हैं, इनके डिजाइन की क्या खास बात होती है और फिर महिलाएं इसे ज्यादा पहनना क्यों पसंद करती हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Wedges क्या होते हैं?
जब आप फ्लैट सैंडल की तुलना में कुछ अधिक ऊंचा लेकिन चलने में आसान चप्पल खोज रहे होते हैं तो वेजेज़ एक बेहतरीन फुटवियर है। नियमित हील्स की तुलना में वेजेज अक्सर आपके पैरों के लिए बेहतर होते हैं। वेजेस की खास बात ये होती है कि इसका सोल बहुत ज्यादा कंफर्टेबल होता है। जैसे कि
-ये आगे उठा हुआ हो सकता है पर पूरे चप्पल की हाइट एक होती है।
-पूरे चप्पल में हील्स एक समान होते हैं और एड़ी बिलकुल बराबर होती है और कंफर्टेबल महसूस होती है।
-क्लासिक हील्स के उल्ट, वेजेज वजन को अधिक समान रूप से वितरित करते हुए ऊंचाई प्रदान करते हैं। इससे चलने में दिक्कत महसूस नहीं होती।

महिलाओं को वेजेस चप्पल क्यों ज्यादा पसंद होता है?
महिलाओं को वेजेस चप्पल ज्यादा पसंद करने के पीछे कई कारण हैं। जैसे-
-सबसे पहले तो महिलाएं इसे साड़ी, सूट, जीन्स और यहां वेस्टर्न तक में आराम से पहन सकती हैं।
-इसे पहनकर चलना, ऑफिस जाना, काम करना और यहां तक कि पार्टी करना भी आसान होता है।
-वेजेस चप्पल में आप ट्रेंडी लुक के साथ लंबी दूरी तक चल सकती हैं।
पैरों में नहीं होता दर्द
वेजेस चप्पल पहनने से आपको पैरों में दर्द की समस्या नहीं होगी। आप इसे पहनकर लंबे समय तक खड़ी भी रहें तो आपके हील्स पर आपके शरीर का पूरा भार नहीं आएगा बल्कि वेट बंट जाएगा और आप एड़ी के दर्द की शिकार नहीं होंगी। तो अब से जब भी आप चप्पल जूता खरीदने जाएं वेजेस का चुनाव जरूर करें और इसे ट्राई करें फिर आप इसे खुद ही खरीदकर बार-बार पहनेंगी।