दूध, केला और अंडा ये तीनों चीजें शरीर को एनर्जी और ताकत देती हैं। एक तरफ केला न केवल नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। बल्कि इसमें नेचुरल शुगर होती है। फाइबर का भी ये अच्छा स्त्रोत है। वहीं अंडे से शरीर को प्रोटीन मिलता है। जो मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी है। इसमें विटामिन डी, बी12 समेत कई खनिज होते हैं। यह हड्डियों, आंखों, मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है। अगर दूध की बात करें तो बच्चों के लिए तो इसे संपूर्ण आहार बताया जाता है। वहीं बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए दूध कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, ए समेत पोटैशियम का स्त्रोत है। लेकिन अगर इन चीजों को एक साथ खाया जाए तो शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं। आइए जानें इसके बारे में।

दूध-केला खाने के फायदे

मसल्स रिकवरी

दूध और केला साथ लेने से शरीर के मसल्स की रिकवरी होती है। दूध में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट होता है। केले में पोटेशियम होता है जो मांसपेशियों में ऐंठन से राहत मिलती है।

वजन कंट्रोल में सहायक

दूध और केला एक साथ खाने से किसी को बहुत देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में लोग अक्सर कुछ उल्टा-पुल्टा खाने से बच जाते हैं। ऐसे में वजन घटाने में सहायक है।

एनर्जी लेवल बढ़ाए

जब दूध और केले को साथ सेवन किया जाता है शरीर में तुरंत एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है। केले में नेचुरल शुगर रहता है। वहीं दूध में कार्बोहाइड्रेट होती है। यह दोनों चीजें ताकत देती हैं।

दूध में कच्चा अंडा डालकर सेवन करने के फायदे

शरीर में प्रोटीन की कमी करे पूरी

दूध में कच्चा अंडा डालकर अगर इसका सेवन किया जाए तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। यह दोनों ही चीजें मिलकर शक्तिशाली मिश्रण बनाती हैं।

सुरक्षित तरीके से करें सेवन

एक तरफ दूध कैल्शियम और पोटेशियम रिच फूड है। वहीं अंडे में फोलेट और सेलेनिटम होता है। जिसके सेवन से एंटीऑक्सीडेंट मिलता है। इसे सुरक्षित रूप से ही लेना चाहिए। अगर इसे डाइजेस्ट करने में आपके शरीर को दिक्कत हो तो तुरंत सेवन बंद कर दें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।