Weight Loss, Belly Fat, Fat Burn, Weight Loss Tips in Hindi: बढ़ती वजन से हर कोई परेशान रहता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग एक्सरसाइज, डाइटिंग, योगा जैसी चीजें अपनाते हैं। लेकिन कई बार इन सारी चीजों के पीछे मेहनत करने के बावजूद भी लोग वजन कम नहीं कर पाते हैं। कई लोग इन चीजों को सोचते हैं लेकिन कई बार उन्हें इसका जवाब नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि आखिर मेहनत करने के बाद भी वजन कम क्यों नहीं हो पा रहा है। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर इसके पीछे का सही कारण क्या है, और आपको वजन कम करने के दौरान कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए।
1. क्या आप कैलोरी बर्न कर पा रहे हैं: वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी कैलोरी बर्न करना होता है। आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आप जितनी कैलोरी दिन भर में खाते हैं एक्सरसाइज के दौरान वह बर्न हो जाए। साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है कि वजन कम करने के लिए आपको पूरे दिन में कितने कैलोरी लेने की जरूरत है।
2. अपने एनर्जी ड्रिंक्स का ध्यान रखें: अक्सर लोग वर्कआउट के दौरान अपने साथ एनर्जी ड्रिंक के रुप में मार्केट में मिलने वाले स्मूदी रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उन ड्रिंक्स में चीनी और कैलोरी उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं। इन ड्रिंक्स के बजाय आप घर में मौजूद चीजों से स्मूदी बना सकते हैं जो आपको वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।
3. क्या आपको लगातार खाने की क्रेविंग होती है? कई बार लोग एक्सरसाइज करने के दौरान या उसके बाद बहुत अधिक खाने की क्रेविंग महसूस करने लगते हैं। ऐसे में आपको अनहेल्दी चीजों को खाने के बजाय सब्जियां, लो-फैट डेयरी, हेल्दी फैट्स, लीन मीट्स या फिर ताजे फल खा सकते हैं। ये आपके शरीर में फैट एकत्रित होने से रोकता है और वजन कम करने में भी मदद करता है।
4. कार्डियो मशीन की कैलोरी काउंट करें: वजन कम करने वाले लोग हमेशा कार्डियो करते वक्त कैलोरी काउंट रखें। कई बार लोग बस रनिंग पर ध्यान देते हैं और कैलोरी काउंट करना भूल जाते हैं। ऐसा करना गलत है। इसलिए हमेशा इन सारी बातों का ध्यान जरूर रखें। अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज के अनुसार, कुछ मशीनें आपके कैलोरी बर्न को 30 प्रतिशत तक गलत साबित कर सकती है।
(और Lifestyle News पढ़ें)