अक्षय कुमार 50 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिट बॉडी पर बढ़ती उम्र का असर दिखाई नहीं देता है। इसके पीछे उनकी बेहद अनुशासित जीवनशैली का हाथ है। अक्षय को जिम जाना बहुत पसंद नहीं है। वह प्राकृतिक तरीकों से फिट रहने पर विश्वास रखते हैं। अक्षय 45 मिनट या फिर एक घंटे से ज्यादा वर्कआउट नहीं करते। कई मौकों पर उन्होंने खुद अपनी फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में बताते हुए कहा है कि सिर्फ एक्सरसाइज करने से ही फिट बॉडी नहीं मिलती बल्कि इसके लिए संतुलित खान-पान की भी बेहद जरूरत होती है। अक्षय के जीवन के कुछ फिटनेस मंत्र हैं। इन्हें इस्तेमाल कर आप भी अक्षय कुमार की तरह फिटनेस पा सकते हैं।

1. शाम को साढ़े 6 बजे के बाद खाना कभी न खाएं। अक्षय मानते हैं कि पेट में भोजन को पचने में तकरीबन 4-5 घंटे का समय लगता है। ऐसे में रात में जल्दी खाना खाने से पाचन ठीक तरह से हो जाता है और आपका पेट सुबह के नाश्ते के लिए पूरी तरह से तैयार रहता है।

2. अक्षय के मुताबिक अगर आप दौड़ लगाते हैं तो आपको प्रोटीन शेक्स से परहेज करना चाहिए। इसके साइड इफेक्ट्स लंबी दौड़ के लिए दिक्कत पैदा करते हैं।

3. रात में जल्दी से जल्दी सो जाएं और सुबह जितनी जल्दी हो सके उठ जाएं।

4. शुगर और नमक से परहेज करें। इनका जितना कम से कम इस्तेमाल करेंगे आपका स्वास्थ्य उतना ही बेहतर होगा।

5. रोजाना कम से कम आधे घंटे तक मेडिटेशन जरूर करने की कोशिश करें। इससे आपक दिमाग शांत रहेगा और आप तनाव से दूर रहेंगे।

6. फल और कुछ नट्स हमेशा अपने साथ रखें। दिन में जब कभी आपको भूख लगे आप इनका सेवन करें।

7. दिन भर में खूब पानी पीने की कोशिश करें। अच्छी सेहत के लिए हर दिन कम से कम 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए।

8. ज्यादा भोजन करने की कोशिश से बचें। इससे आपका पेट ज्यादा भोजन का आदी हो सकता है। इस वजह से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

9. अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते तो कम से कम 15-20 मिनट तक हर रोज जरूर टहलें।

10. अपने मेटाबॉलिज्म रेट को हाई रखने की कोशिश करें। इसके लिए डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें। ऐसा करने से आपकी वजन और फिटनेस से जुड़ी पचास प्रतिशत समस्याएं अपने आप ठीक हो जाएंगी।