Wedding Decoration Ideas: पूरे देश में शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान कई लोगों की शादी होगी। शादी के लिए घर को डेकोरेट करना काफी अहम होता है। अगर आपके घर पर भी किसी की शादी है तो हम आपके लिए होम डेकोरेशन आइडिया को लेकर आए हैं, जिसको आप देखकर आसानी से अपने घर को सजा सकते हैं।
घर का हॉल काफी अहम होता है। शादी वाले घर के लिए यह और महत्वपूर्ण स्थान होता है। घर पर आए मेहमान हॉल में ही आकर बैठते हैं। कई बार शादी के समय अधिकतर काम हॉल में ही होता है। ऐसे में हॉल का डेकोरेशन काफी जरूरी हो जाता है। आप हॉल के दीवारों पर पेंटिंग लगा सकते हैं। ये पेंटिंग सोफे के ऊपरे हिस्से पर लगाने से काफी अच्छा लगेगा। आप दीवार पर झूमर को भी लटका सकते हैं।
शादी वाले घर के लिए घर का मेन गेट सबसे प्रमुख स्थान होता है। इसी दरवाजे से घर के अंदर प्रवेश होता है। ऐसे में आपको इसको डेकोरेट करने में काफी सावधानी रखनी होती है। घर के मेन गेट को सजाने के लिए आप गेंदे के फूल को दरवाजे पर सजा सकते हैं। वहीं, गमले में फूलों को भी रख सकते हैं। शाम के समय आप गेट पर अच्छी लाइटें भी लगा सकते हैं।
आप अपने घर पर गमले में कुछ पौधे को भी लगा सकते हैं। गमले में पौधे को लगाने के बाद आप इसको घर के एक कोने में इसको फ्रेम पर भी रख सकते हैं। यह घर की खूबसूरती को और भी बढ़ाता है।
घर का सबसे प्रमुख हिस्सा पूजा घर होता है। इसको डेकोरेट करना काफी जरूरी होता है। पूजा घर में आप रंगोली को भी बना सकते हैं। आप पूजा घर को मोमबत्ती या फिर लाइट्स से भी सजा सकते हैं।
घर में आप कुछ बेहतरीन सोफे को भी लगा सकते हैं। इसको लगाने से घर का रौनक बढ़ जाता है। आगे पढ़िए- ज्यादा गुस्सा आता है तो क्या करना चाहिए?