मांसपेशियों का मजबूती आवश्यक होती है। कमजोर मांसपेशियों की वजह से लोगों को कई समस्या हो जाती है। मांसपेशियों में कमजोरी होने के कारण ऐंठन और सूजन की समस्या भी होने लगती है जिसकी वजह से रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित होती है। कुछ लोग मांसपेशियों में मजबूती लाने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। लेकिन सप्लीमेंट्स का नियमित रूप से सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप अपने डाइट को बेहतर कर के और एक्सरसाइज कर के भी मांसपेशियों में मजबूती ला सकते हैं। सप्लीमेंट्स का सेवन करने के साथ-साथ आप कुछ और उपाय भी कर सकते हैं जो आपके मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के साथ और भी कई लाभ प्रदान करेंगे।

एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है क्योंकि यह आपके शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर करता है। कुछ ऐसे एक्सरसाइज होते हैं जो मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं और साथ ही हड्डियों को भी ताकत प्रदान करता है।

विटामिन्स का सेवन करें
विटामिन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे- अंडा, डेयरी प्रोडक्ट्स या लीन मीट का सेवन आपकी मांसपेशियों को ताकत और मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा आप पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन भी कर सकते हैं।

कैफीन का सेवन बंद कर दें
यदि आप अधिक कैफीन का सेवन करते हैं तो आपका शरीर जितना आवश्यक हो उतना कैल्शियम अवशोषित नहीं कर पाता है जिसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। इसलिए कैफीन के सेवन के बजाय ग्रीन-टी का सेवन करें।

दूध, दही और मछली का सेवन करें
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन्स और कार्बोहाईड्रेट की आवश्यकता होती है। इसलिए दूध, दही और मछली के साथ-साथ इन पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन करें।

स्ट्रेच करें
रोजाना कम से कम 10-15 मिनट स्ट्रेचिंग करें। यह ना सिर्फ आपकी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है बल्कि आपके शरीर में लचीलापन भी लाता है और शरीर को और भी कई समस्याओं से राहत दिलाता है।