Walking vs brisk walk: अगर आपको अपना वजन कंट्रोल रखना है और पेट की मेटाबोलिक गतिविधि को तेज रखना है तो कभी भी खाना खाकर सीधे सोने न जाएं। क्योंकि ऐसा करना आपके शरीर को बीमारियों का घर बना सकता है। इसके अलावा भी ये आपकी फिटनेस को प्रभावित कर सकता है। इसलिए कभी भी खाना खाने के बाद सीधे सोने न जाएं। बल्कि, थोड़ा समय निकालें और कोई फिजिकल एक्टिविटी करें। पर समझने वाली बात ये है कि रात को सोने से पहले हमें कितना वॉक करना चाहिए और कब वॉक करना चाहिए। नॉर्मल वॉक करना चाहिए या फिर ब्रिस्क वॉक करना चाहिए। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
वॉकिंग या ब्रिस्क वॉक: रात को सोने से पहले क्या करें?
रात को सोने से पहले हमें वॉक (walk) करना चाहिए और किसी भी प्रकार की इंटेंस एक्सरसाइज से बचना चाहिए जैसे कि ब्रिस्क वॉक। ब्रिस्क वॉक (brisk walk) में आपको एक तेज गति से चलना होता है और वॉक आराम से किया जाता है। तो अगर आप खाना खाने के बाद तेज गति से चलेंगे तो आपका मेटाबोलिज्म तेज हो जाएगा, आपका ब्रेन ज्यादा तेजी से काम करना शुरू कर देगा, भूख लगेगी, मसल्स एक्टिव हो जाएंगे और इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए आपको रात में सोने से पहले सिर्फ वॉक करना चाहिए वो भी मध्य गति से।
रात को सोने से पहले वॉक करने के फायदे-Walking benefits before going to bed
रात को सोने से पहले वॉक करने से आपका मेटाबोलिक रेट तेज होता है और फिर आधा खाना पचा देता है जिसकी वजह से हमारा ब्रेन आरान से सो पाता है। इसके अलावा चलने की वजह से मसल्स रिलैक्स हो जाते हैं और फिर आपको सोने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। आपको समय से नींद आ जाती है और नर्वस सिस्टम को आराम मिल जाता है। तो अपनी नींद को बेहतर बनाने के लिए सोने से पहले जरूर वॉक करें।
रात को सोने से पहले कितनी देर वॉक करें-How much you should walk before sleep
आपको सोने से पहले बस 30 मिनट वॉक करना चाहिए। इससे आपके शरीर का मेटाबोलिक रेट तेज होता है और आपका वेट बैलेंस रहता है। इतना ही नहीं आप मोटापे जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं। तो इन तमाम बातों का ख्याल रखें और सोने से पहले वॉक जरूर करें।
