कई लोगों की शिकायत रहती है कि वे सुबह जल्दी उठना तो चाहते हैं, लेकिन समय से जाग नहीं पाते हैं। हालांकि, हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सुबह जल्दी जगना काफी जरूरी माना जाता है। वैसे भी सुबह जल्दी उठने से कई तरह की बीमारियां खत्म हो जाती हैं और व्यक्ति फिट भी रहता है।

सुबह जल्दी क्यों नहीं उठ पाते हैं लोग?

सुबह जल्दी नहीं उठने के लिए आलस भी एक बड़ा कारण होता है। अगर आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं और उठ नहीं पाते हैं, तो आप प्रेमानंद जी महाराज से कुछ टिप्स ले सकते हैं। उन्होंने बताया है कि आप किस तरह सुबह जल्दी उठ सकते हैं।

कितने घंटे सोना होता है बेहतर

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि सोने के बाद उसे अधिक सपने आते हैं, जिनमें आलस कूट-कूट कर भरा होता है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को पांच घंटे से अधिक नहीं सोना चाहिए। पांच घंटे से अधिक सोने पर ही रात के समय सपने आते हैं। अगर आप अपने सोने के समय में कटौती करेंगे, तो आपको सपने नहीं आएंगे और आप फिट भी रहेंगे।

देर रात तक जागना गलत है

वहीं, आज के समय कई लोग रात में देर तक जागे रहते हैं और सुबह काफी देर से उठते हैं। ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज ने इसको गलत करार देते हुए कहा कि आज के समय लोगों में मनुष्यता नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। उन्होंने आगे बताया कि लोग न तो आज के समय जल्दी जागते हैं और न ही भजन-कीर्तन करते हैं।

सुबह जल्दी कैसे उठें?

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि सुबह उठने के बाद भी अगर नींद आए, तो आप सुबह-सुबह माला लेकर टहलने निकल सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अगर आप एक माह तक सुबह एक ही समय पर जागते हैं, तो यह आपकी हैबिट में शामिल हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आप सुबह जल्दी उठकर भगवान का नाम जप सकते हैं।