Vinayak Chaturthi 2025: विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश की आराधना करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन गणेशजी की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। अक्टूबर 2025 में विनायक चतुर्थी 25 अक्टूबर शनिवार को है। इस दिन बहुत सारे लोग व्रत भी रखते हैं। उनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं। इस खास दिन आप घर में 3 तरह के मोदक बनाकर भगवान को भोग लगा सकते हैं।
मावा मोदक
विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को मावा मोदक का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको मिल्कमेड, दूध, चावल का आटा, मक्खन और इलायची जरूरत होगी। इसे मिनटों में घर पर तैयार किया जा सकता है।
नारियल मोदक
नारियल से स्वादिष्ट मोदक बनाकर भी आप भोग लगा सकते हैं। इसके लिए आपको ताजे नारियल, मिल्कमेड, चीनी आदि की जरूरत होगी। यह बनाने में आसान है। गणेश चतुर्थी के लिए इसे अपने मोदक रेसिपीज में शामिल कर सकते हैं।
चॉकलेट मोदक
चॉकलेट मोदक का भोग भी आप लगा सकते हैं। यह खाने में मुलायम और मुंह में घुल जाने वाला होता है। गणेश चतुर्थी के लिए यह परफेक्ट मोदक रेसिपी में से एक है। इसे झटपट बनाया जा सकता है। चॉकलेट मोदक इस बार मोदक रेसिपीज आजमाने का एक स्वादिष्ट ऑप्शन है।