Vat Savitri 2024: वट सावित्री का व्रत विवाहित महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। इसमें महिलाएं मेहंदी भी लगाती हैं। पर अगर आपके पास समय की कमी है और आप मेहंदी लगवाने नहीं जा सकी हैं तो आप घर पर इन आसान मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। बस आपको कुछ ट्रिक्स की मदद लेनी है और फिर बेहद कम समय में आसान तरीके से आप मेहंदी लगा सकती हैं। आइए, जानते हैं कुछ डिजाइन्स जो आपके काम आ सकती हैं।
सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन-Mehndi design easy
पोल्का डॉट डिजाइन्स
पोल्का डॉट डिजाइन्स सबसे आसान मेहंदी डिजाइन्स में से एक है। आपको करना ये है कि अपने हाथों के बीच एक बड़ा सा डॉट बनाएं और फिर इसके आस-पास छोटे-छोटे डॉट्स बनाएं। इसके अलावा आप आस-पास कुछ डिब्बे बनाएं या बेल बनाएं और फिर डॉट्स को जोड़ते हुए डिजाइन्स को कंप्लीट करें। इस तरह का डिजाइन आप अपने पैरों में भी बना सकती हैं। तो इस वट सावित्री आपको ये डिजाइन्स जरूर ट्राई करना चाहिए।

बेल और फूल डिजाइन
अगर आपको आसानी से हाथों पर मेहंदी लगानी है और कुछ खास डिजाइन्स को बनाने का समय नहीं है तो आप अपने हाथों पर एक बेल डिजाइन बना सकती हैं। यानी एक बेल बनाएं और इसके आस-पास फूल और पत्ते बना दें। अगर आपको इस डिजाइन को भी बनाने में दिक्कत महसूस हो तो सबसे पहले पेन से हाथों पर डिजाइन बना लें और फिर इस मेहंदी लगाएं। जब मेहंदी सूख जाएगी और आप इसे निकाल लेंगे तो ये पेन से बने डिजाइन्स पानी के साथ अपने आप चले जाएंगे।

मेहंदी में लाल रंग कैसे लाएं
कम समय में मेहंदी की पूरी रंगत पाने के लिए आपको करना ये है कि मेहंदी लगाने के बाद जब ये सूखने लगे तो थोड़ा सा ठंडा तेल लगा लें। इसके अलावा आप नींबू का रस और चीनी भी मिलाकर लगा सकती हैं। इससे गर्मी पैदा होती है और रंग लाल होता है। इसके अलावा आप मेहंदी लगाने से इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें ताकि इसकी रंगत ज्यादा लाल आए। इसके अलावा आप रेड वाली लाइन मेहंदी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
