Vat Savitri Vrat 2025 Easy Mehndi Design: हर साल माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु और संतान की कामना को लेकर व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा भी करती हैं। वट सावित्री को देश के कई हिस्सों में बड़मावस और बरगदाही नाम से भी जाना जाता है।

कब है वट सावित्री?

इस बार वट सावित्री का व्रत 26 मई को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख रही हैं, तो सोलह श्रृंगार में शामिल मेहंदी को भी आपने हाथों पर रचा सकती हैं। हम आपके लिए कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं।

फोटोः Pinterest

वट सावित्री के दिन आप इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। आप अपने हाथ पर वट सावित्री भी लिख सकती हैं। इस मेहंदी में तीन महिलाएं भी दिख रही हैं, जो पारंपरिक परिधान में हैं। उनके हाथों में पूजा की थाली और दीया है।

फोटोः Pinterest

वट सावित्री के दिन आप इस शानदार मेहंदी डिजाइन को भी बना सकती हैं। इस मेहंदी में महिलाएं बरगद के पेड़ पर धागे को बांधती नजर आ रही हैं।

फोटोः Pinterest

आप इस खास दिन पर इस मेहंदी डिजाइन को भी बना सकती हैं। इस डिजाइन में एक महिला हाथों में दीया की थाली लिए हुए है और

भी बनाया गया है। इसके साथ ही दीया भी इस डिजाइन को और खूबसूरत बना रहा है।

फोटोः Pinterest

वट सावित्री वाले दिन आप अपने हाथों पर फुल हैंड मेहंदी को भी लगा सकते हैं। यहां से आप इस डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं।

फोटोः Pinterest

आप अपने हाथों पर बरगद के पेड़ की डिजाइन को भी उकेर सकती हैं। आप अपने हाथों पर वट सावित्री भी लिख सकती हैं।

फोटोः Pinterest
फोटोः Pinterest
फोटोः Pinterest
फोटोः Pinterest
फोटोः Pinterest