Vat Savitri Rangoli Design: सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए 26 मई को वट सावित्री का व्रत रखेंगी। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके वट यानि बरगद की पूजा-अर्चना करती हैं। इसके साथ ही सुहागिन महिलाएं एक-साथ बैठकर सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि देवी सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लौटा लिए थे। तभी से ये व्रत रखकर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती है। ऐसे शुभ दिन पर आप मंदिर परिसर या घर के आंगन में सुंदर रंगोली बना सकती हैं। आइए देखते हैं वट सावित्री रंगोली डिजाइन्स।

वट सावित्री रंगोली के डिजाइन्स (Rangoli Design for Vat Savitri 2025)

वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करते हुए ऐसी रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।

वट सावित्री व्रत में आप वट वृक्ष बनाकर उसे फूलों, पत्तियों और दीपक से सजा सकती हैं। इसके पास बैठकर आप पति की लंबी उम्र की कामना कर सकती हैं।

सुहाग की निशानी सिंदूर का इस्तेमाल करके भी आप वट सावित्री व्रत वाले दिन रंगोली बना सकती हैं। रंगोली बनाकर उसे चूड़ी से सजा सकती हैं। ये रंगोली दिखने में बेहद यूनिक लगेगी।

वट सावित्री व्रत के दिन आप हल्दी कुमकुम स्पेशल रंगोली भी बना सकती हैं। ये दिखने में बेहद सुंदर लगेगी। लाल रंग को सौभाग्य की निशानी माना जाता है। लाल रंग की रंगोली बेहद सुंदर लगेगी।

वट वृक्ष को फूलों से सजाकर भी आप रंगोली बना सकती हैं। यह आपके आंगन की शोभा बढ़ाएंगे। इतना ही नहीं आपको वट वृक्ष के पास बधाई संदेश भी लिख सकते हैं।

पत्तों के डिजाइन वाली रंगोली भी वट सावित्री व्रत वाले दिन बना सकती हैं। इसके आसपास आप दीपक रख सकती हैं। या फिर चूड़ी या कंगन भी रख सकती हैं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: