Savitri vrat 2025: वट सावित्री का व्रत इस साल 26 मई को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके वटवृक्ष की पूजा करती हैं। सावित्री-सत्यवान की कथा सुनकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। इसके साथ ही सुखद संबंध और पारिवारिक सुख-शांति के लिए प्रार्थना भी करती हैं। इस धार्मिक आयोजन के लिए महिलाओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोई अपने लिए साड़ी खरीद रहा है तो कोई मेहंदी की डिजाइन चुन रहा है।
बहुत सारी जगहों पर इस दिन सामूहिक पूजा का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती हैं। इसके लिए कुछ महिलाएं पार्लर में जाकर तैयार होती हैं तो कुछ घर पर ही मेकअप कर लेती हैं। अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई है या फिर आप इस दिन बिल्कुल दुल्हन की तरह दिखना चाहती हैं तो यहां हम आपके लिए मेकअप ट्यूटोरियल टिप्स लेकर आए हैं। जिनकी हेल्प से आप घर पर ही अपना सुंदर मेकअप कर पाएंगी।

वट सावित्री पर सुंदर दिखने के लिए ऐसे करें मेकअप

Step 1

सबसे पहले चेहरे को धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर प्राइमर लगाएं। इससे मेकअप के लिए बेस तैयार होता है। इसे लगाने से मेकअप लंबे समय तक चेहरे पर टिका रहेगा।

Step 2

इसके बाद आपको चेहरे पर अपने स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन लगाना है। कभी भी अपनी स्किन से बहुत ज्यादा लाइन या डार्क फाउंडेशन नहीं लगाएं। इसके आपका चेहरा मेकअप करने के बाद भद्दा नजर आएगा। फाउंडेशन को कभी चेहरे पर मलकर नहीं लगाएं। इसके लिए ब्लेंडिंग स्पंज का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास स्पंज नहीं है तो उगंलियों की सहायता से चेहरे पर डॉट-डॉट करके इसे लगाएं। फिर हल्के हाथों से उसे टेप करके फैलाएं।

Step 3

इसके बाद आंखों के नीचे के डार्क सर्कल या फिर पिंपल्स या किसी भी तरह के निशान को छुपाने के लिए कंसीलर लगाएं। इसे पूरे चेहरे पर न लगाएं। आंखों के नीचे, होठों के किनारे या जहां जरूरत हो सिर्फ वहां कम मात्रा में इसे अप्लाई करें।

Step 4

अब बारी आती है हाइलाइटर की। इसे चेहरे के हाई पॉइट्स पर अप्लाई करें। जैसे चीक बोनस, ठोड़ी, नाक की रिज। बहुत ज्यादा हाइलाइट इस्तेमाल न करें। इससे चेहरा चमकीला दिख सकता है।

Step 5

इसके बाद आपको कॉन्टूरिंग करनी है। इससे आप चेहरे को पतला दिखा सकती हैं। कंटूर का कलर हमेशा फाउंडेशन से हल्का खरीदें।

Step 6

अब आपको चेहरे पर लगाना है ब्लश। इससे चेहरा गुलाबी नजर आएगा। इसे गालों के ऊपर की तरफ पर अप्लाई करना है। स्किन टोन के हिसाब से ही हमेशा ब्लश चुनें।

Step 7

अब आपको आंखों पर हल्का आई शैडो लगाना है। क्योंकि दिन में पूजा के समय आंखों पर ज्यादा मेकअप भद्दा नजर आएगा। इसके लिए हल्के रंग के आई शैडों का इस्तेमाल करें।

Step 8

लास्ट और फाइनल स्टेप है होठों पर लिपस्टिक लगाना। अपनी साड़ी, लहंगा या सूट के हिसाब से अपने लिए लिपस्टिक का चुनाव करें। लीजिए हो गया आपका मेकअप कप्लीट। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह खूबसूरत नजर आएंगी।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Suit Design: बाजार से नेट खरीदें और बनवाएं ऐसा सूट जिसे देखकर सहेलियां पूछें – कहां से लिया?