Vat Savitri Leg Mehndi Designs Simple: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए 26 मई को वट सावित्री का व्रत रखेंगी। इस दिन पूरे 16 श्रृंगार करके पूजन का विधान होता है। महिलाएं इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं। अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं। पूजा-पाठ में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही श्रृंगार में मेहंदी का खास महत्व होता है। हाथों की मेहंदी डिजाइन तो आपने अब तक बहुत देखी होंगी। यहां हम आपके लिए सुंदर सिंपल पैरों पर लगाने के लिए मेहंदी डिजाइन्स के आइडिया लेकर आए हैं। ये इतने सुंदर हैं कि इन्हें लगाने के बाद आपके पांव बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आएंगे। तो फिर देर किस बात की। यहां से चुनिए अपने लिए बेस्ट हिना डिजाइन।

Easy leg mehndi design for Vat Savitri
वट सावित्री के लिए आप पैरों पर इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। ये देखने में बेहद सुंदर लगेंगे। साथ ही मेहंदी को मॉर्डन टच भी देंगे। सूट या साड़ी के साथ इस तरह के हिना डिजाइन परफेक्ट रहेंगे।

Simple Bridal foot Mehndi
पैरों के बीच में फूल-पत्तियों वाली ये मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी चलन में हैं। इनके साथ आप मनपसंद नेल पेंट लगाकर पैरों को ज्यादा खूबसूरत दिखा सकती हैं। इन डिजाइन्स को अपनी पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा भी किया जा सकता है।

Leg Mehndi Design side
पैरों में साइड से बनाने के लिए यहां कई डिजाइन्स हम आपके लिए लेकर आए हैं। ये देखने में बेहद प्यारे लगते हैं। इन्हें पैरों में साइड से लगाकर आप बीच में खाली जगह छोड़ सकते हैं। या फिर मनमुताबिक डिजाइन भी लगा सकते हैं।

Stylish leg mehndi design
वट सावित्री व्रत के लिए आप ऐसी स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। ये देखने में बिल्कुल आपको नई-नवेली दुल्हन जैसा लुक देंगे। पूजा-पाठ में ऐसी डिजाइन्स आप लगा सकती हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Vat Savitri Mehndi Designs 2025: पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, पियाजी देखते ही करेंगे तारीफ