Valentine Week Days List 2019: 14 फरवरी को वैलेन्टाइन डे मनाया जाएगा। सालों से यह दिन कपल्स के लिए बहुत खास रहा है। हालांकि वैलेंटाइन्स डे से पहले लोग वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करते हैं। यह वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी को खत्म हो जाता है। इस पूरे वीक में लगभग हर कपल्स अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते हैं। इस वीक को कैसे खास बनाया जाए इस बात का ध्यान हर कपल रखता है। कपल्स इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि किस दिन अपने पार्टनर को गिफ्ट के तौर पर क्या देना है।
हालांकि बहुत से लोग इस दिन को सेलिब्रेट तो जरूर करते हैं लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि आखिर वैलेंटाइन्स डे मनाया क्यों जाता है। इस बात की जानकारी होनी जरूरी होती है। तो आइए जानते हैं:
वैलेंटाइन्स डे मनाने का कारण और महत्व:
वैलेंटाइन्स डे ‘वैलेंटाइन’ नामक एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया है। इस दिन की शुरूआत प्यार से नहीं हुई थी। इस दिन एक दुष्ट राजा और एक कृपालु संत वैलेंटाइन के बीच युद्ध हुई थी। दरअसल यह युद्ध इसलिए हुई थी क्योंकि रोम का राजा क्लॉडियस था और उसका मानना था कि जो पुरूष शादी कर लेते हैं उनकी शक्ति और बुद्धि दोनों ही खत्म हो जाती है। क्लॉडियस ने पूरे राज्य में यह एलान किया कि कोई सैनिक और अधिकारी शादी नहीं करेगा। लेकिन संत वैलेंटाइन ने इस बात का विरोध किया और पूरे राज्य में लोगों को प्रेरित किया कि वह शादी करें। संत वैलेंटाइन ने राज्य में कई सैनिकों और अधिकारियों की शादी भी करवाई। इस बात पर क्लॉडियस को बेहद गुस्सा आया और उसने 14 फरवरी सन 269 को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया। संत वैलेंटाइन की याद में ही इस दिन को मनाया जाता है।