Valentine’s Day Dress Codes Idea 2025: इस वैलेंटाइन डे पर आप क्या पहन रही हैं, क्या आपने इस बारे में सोचा है। अगर नहीं तो आपको इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहिए। आज हम इसी बारे में बात करेंगे कि कौन से रंग के कपड़े, आपकी किस फीलिंग को बताते हैं। इसके अलावा आपको इस बार क्या कुछ नए शेड्स को ट्राई करना है। जान लेते हैं इस बारे में विस्तार से।
प्यार के Traditional Colors हैं ये
लाल को प्यार का पारंपरिक रंगों में से एक माना जाता है। ये प्यार, जुनून और रोमांस का प्रतीक है। आप एक बोल्ड, आकर्षक लुक के लिए इस रंग का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा लोग पिंक (Pink) कलर्स को भी ज्यादा पसंद करते हैं। ये दोस्ती, स्नेह और मिठास का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही कुछ लोग सफेद रंग (White) शुद्धता, मासूमियत और नई शुरुआत का प्रतीक है।
Trendy हैं ये प्यार के रंग
-लैवेंडर (Lavender): पहली नजर में प्यार और मोह का प्रतीक है। एक अनोखे, रोमांटिक लुक के लिए ये बिल्कुल सही कलर है।
-आप शैम्पेन (Champagne) कलर का भी चुनाव कर सकते हैं। ये विलासिता, उत्सव और एकजुटता का प्रतिनिधित्व करता है। ये काफी ग्लैमरस नजर आता है। ब्लश (Blush) कृतज्ञता और गर्मजोशी का प्रतीक है। एक बेहतरीन लुक के लिए आप इस रंग का चुनाव कर सकते हैं।
अगर दिखने के लिए चुनें ये Alternative Colors
-काला या ब्लैक कलर (Black) आपको काफी बोल्ड लुक देता है।
-बैंगनी या पर्पल कलर (Purple) विलासिता, रचनात्मकता और ज्ञान का प्रतीक है। ये एक बोल्ड लुक देता है।
-गोल्डन या सिल्वर कलर (Gold or Silver) वैभव, ग्लैमर और उत्सव का प्रतीक है।
ड्रेस कोड-Dress Code
-लाल या काले रंग की ड्रेस, गाउन या कोई भी सूट ट्राई कर सकती हैं।
-आप गुलाबी या लैवेंडर कलर की ड्रेस या ब्लेजर, ड्रेस या पैंट चुनें जो कि देखने में काफी परफेक्ट लगती है।
-आप इस मौके लिए कैज़ुअल यानी जींस के साथ सफेद या शैंपेन रंग का टॉप या आरामदायक ड्रेस पहन सकती हैं। आगे जानते हैं बैली फैट घटाने के लिए वॉक करें या रनिंग? थोड़ा समझें साइंस