प्यार का दिन माने जाने वाले वेलेंटाइन डे का प्रेमी युगल एक साल से इंतजार करते हैं और इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए प्लान करते हैं। वेलेंटाइन डे से पहले भी 7 दिन का एक लव वीक भी मनाया जाता है, जिसे वेलेंटाइन वीक कहते हैं। 7 फरवरी के साथ ही यह वीक शुरु होता है और यह वीक शुरू भी हो चुका है। इस वीक में प्रेमी युगल हर दिन के हिसाब से विश करते हैं, एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं और आपस में प्यार बनाए रखने के लिए अपने साथियों को गिफ्ट भी देते हैं। आज हम आपको इस पूरे वीक के हर दिन के बारे में बता रहे हैं कि इस वीक में कौन-कौनसे डे आते हैं और इन्हें किस तरह सेलिब्रेट किया जाता है।
Rose Day 7 फरवरी- इस वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है और अपने प्रेमी को दिया जाने वाला सबसे अच्छा तोहफा भी होता है। इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं उन्हें गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं से अवगत करवाते हैं। इस दिन प्यार करने वाले जोड़े एक-दूसरे को लाल गुलाब देना पसंद करते हैं।
Propose Day 8 फरवरी- दूसरा दिन प्रपोज डे का होता है। इस दिन प्रेमी अपने क्रश को प्रपोज करता है। जिसके लिए सरप्राइज देकर या कुछ नया प्लान कर प्रपोज कर सकते हैं।
Chocolate Day 9 फरवरी- इस वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है। कहा जाता है कि चॉकलेट स्वाद के साथ साथ रिश्तों में भी मिठास भर देती है। इस दिन खासकर लड़के अपनी प्रेमिकाओं को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं और अपने प्यार का इजहार करने के लिए चॉकलेट का सहारा लेते हैं। इससे सामने वाले की नाराजगी को पल भर में दूर किया जा सकता है वहीं अपने रुठे हुए प्रियजनों को इससे मनाया जा सकता है। इस दिन चॉकलेट देने से प्यार बढ़ता है।
Teddy Day 10 फरवरी- वीक का चौथा दिन टैडी डे होता है। लड़कियों को टैडी बहुत पसंद होता है। टैडी को पूरी दुनिया में प्यार का प्रतीक माना जाता है। बचपन के साथ ही यह आपकी जवानी के भी साथी होते हैं।
Promise Day 11 फरवरी- पांचवा दिन प्रॉमिस डे होता है। ये तो सब जानते हैं वादा और विश्वास हर रिश्ते की आधार होता है। यह आपके हेल्दी रिलेशनशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं उनसे कोई खास वादा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे ऐसा वादा ना कर बैठें जिसे आप बाद में निभा ना सकें।
Kiss Day 12 फरवरी- वैलेनटाइन वीक के छठे दिन को किस डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी युगल किस के जरिए अपने प्यार का अहसास पार्टनर को करवाते हैं।
Hug Day 13 फरवरी- सातवां दिन हग डे होता है। इस दिन गले लगाकर आप बहुत से रुठे हुए अपने प्रियजनों को मना सकते हैं। इस दिन आप गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी भावनाओं का अहसास दिला सकते हैं। हग प्यार, केयर और प्रोटेक्शन को दर्शाता है।
Valentine Day 14 फरवरी- आखिरी दिन वैलेनटाइन डे होता है। यह दिन प्यार करने वालों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के लिए स्पेशल बनाने के साथ ही उसे कभी ना भूलने वाला दिन बनाने की कोशिश करते हैं। इस दिन के साथ ही एक हफ्ते से जारी प्यार के त्योहार का अंत हो जाता है।

