LPG Saving Tricks: दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये चल रही है। सिलेंडर की कीमतों में अक्सर उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। वहीं कई बार सिलेंडर देने वाले हॉकर चालाकी करते हुए उसमें से गैस भी निकाल लेते हैं। ऐसे में सिलेंडर बहुत दिन चलता है। वहीं ज्यादा बड़ी फैमिली होने की वजह से भी LPG की खपत बढ़ जाती है।
तभी भी सिलेंडर कम दिन ही चल पाता है। घर का बजट बनाए रखने के लिए महिलाएं हर संभव कोशिश रहती है। ऐसे में कई महिलाएं ये सोचती हैं कि आखिरकार सिलेंडर को ज्यादा दिन तक कैसे चलाया जा सकता है? ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपका बजट भी नहीं खराब होगा और LPG Gas की बचत भी हो जाएगी। आइए जानते हैं ये तरीके।
ठंडी चीजों को न रखें गैस पर
कभी भी कोई भी चीज फ्रिज से निकालर सीधे गैस पर न रखें। जैसे दूध अगर फ्रिज में रखा है तो उसे सीधे गैस पर गर्म होने के लिए न रखें। ऐसा करने से ज्यादा गैस खर्च होती है। इसी तरह से
प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें
खाना बनाने के लिए प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें। एक सर्वे के अनुसार सामान्य बर्तन की अपेक्षा प्रेशर कुकिंग से चावल पकाने पर 20%, भीगे चने की दाल पर 46% रसोई गैस की बचत की जा सकती है।
रेगूलेटर व पाइप की जांच करें
समय-समय पर अपनी गैस सिलेंडर के रेगूलेटर व पाइप की जांच करते रहें। ऐसा करने से आप सुरक्षित भी रहेंगे साथ ही गैस अगर थोड़ी भी लीक हो रही होगी तो उसे बचाया जा सकता है।
बर्नर को करें साफ
गैस चूल्हे के बर्नर को समय-समय पर साफ करते रहें। ऐसा करने से गैस पूरी तरह से जलेगी बर्बाद नहीं होगी। आंच पर ध्यान दें कि यह नीली है या फिर पीली। गंदगी की वजह से इसका रंग बदल सकता है।
सही बर्तनों का करें इस्तेमाल
गोल या मुड़े तले वाले बर्तनों में गैस ज्यादा बर्बाद होती है। हमेशा ऐसे बर्तनों का यूज करें जिनका तला सपाट हो। खाना बनाने से लेकर दूध गर्म करने कोई भी काम करें तो हमेशा ढक्कन या प्लेट से उसे बंद करें। ऐसा करने से जल्दी खाना पकता है। तरल चीजों में जल्दी उबाल आता है। इन तरीकों से आप गैस को ज्यादा दिनों तक चला पाएंगे। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चावल को सालों तक कीड़ों से बचाए रखने के लिए अपनाएं ये तरीके