अपने बच्चे के लिए नाम ढूंढना कई बार मां-बाप के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। हर माता-पिता अपने बच्चे को ऐसा नाम देना चाहते हैं, जो न केवल सुनने में अच्छा और यूनिक हो, बल्कि उसकी छवि भी उनके बच्चे में झलक सके। अगर आप भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं और अपने बेटे के लिए कोई बेहद प्यारा और हटकर नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
आप भगवान भोलेनाथ के अनेक नामों से एक अपने बच्चे को दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे नामों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनका न केवल अर्थ बेहद गहरा है, बल्कि ये भगवान शिव से जुड़े दिव्य गुणों को भी दर्शाते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
यहां से चुनें अपने बच्चे के लिए यूनिक नाम-
विदार्थ
आप अपने बच्चे को शिव के नाम पर विधार्थ नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ होता है, ‘विशेषताओं से भरा हुआ व्यक्ति’
अनघ
अनघ मूल रूप से भगवान शिव का नाम है। इस नाम का अर्थ है, ‘एक ऐसा शख्स जो बिल्कुल निष्पाप व निःछल हो, जिसे पाप या छल ने कभी छुआ तक ना हो’। ऐसे में आप अपने बच्चे को ये प्यारा नाम दे सकते हैं।
अनिकेत
अपने बेटे का नाम आप अनिकेत रख सकते हैं। भोलेनाथ के इस नाम का अर्थ होता है ‘सभी का स्वामी।’
अभिगम्य
अभिगम्य भी भगवान शिव का एक नाम है। वहीं, इन नाम का अर्थ ‘लक्ष्य हासिल करने वाला’ होता है।
शिवांश
शिवांश शब्द का अर्थ होता है ‘शिव का अंश।’ ऐसे में आप अपने लाड़ले को शिवांश कहकर बुला सकते हैं।
रूद्र
भगवान भोलेनाथ को रूद्र कहकर भी बुलाया जाता है। इस नाम का अर्थ होता है ‘बुराइयों का नाश करने वाला।’
अधीश
अधीश शब्द का अर्थ ‘मालिक’ होता है। आप अपने बेटे को शिव का ये नाम दे सकते हैं।
शाश्वत
इन सब से अलग आप अपने बेटे को शाश्वत कहकर बुला सकते हैं। इस शब्द का अर्थ ‘कभी नष्ट न होने वाला’ होता है।
उम्मीद है ये नाम आपको पसंद आए होंगे। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- नहीं सुने होंगे बेबी बॉय के इतने यूनिक नाम, हर नाम पर आ बैठेगा दिल, यहां से चुनें अपने बेटे के लिए सबसे Best Name