Unique Baby Names: हर मां-बाप की यही चाहत होती हैं कि उनका बच्चा भाग्यशाली हो और बड़े होकर अपना और कुल का नाम रोशन करें। इस इच्छा को पूरी करने के लिए बच्चे के नाम को लेकर काफी सजग रहते हैं, क्योंकि नाम को बच्चे के भाग्य से जोड़ा जाता है। हर मां-बाप अपने बच्चे को सबसे सुंदर और अनोखा नाम देना चाहते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का नाम को लेकर काफी सोच विचार कर रही हैं, तो जिम्बाब्वे के इन शोना नामों पर नजर घुमा सकते हैं। यह नाम खूबसूरत, यूनिक होने के साथ-साथ लकी माने जाते हैं।
बता दें कि जिम्बाब्वे और केन्या में एक शोना माक का समुदाय है। यह अफ्रीकी जनजाति अपनी परंपराओं, इतिहास के साथ-साथ खूबसूरत नामों के कारण हर जगह जाने जाते हैं, क्योंकि इन लोगों के नाम प्रकृति के ईद-गिर्द की घूमते है।
अनाइशे
इस शोना नाम का अर्थ है जो भगवान के साथ है। यह नाम काफी यूनिक है। इस नाम को आप बेटा या फिर बेटी किसी का भी रख सकते हैं।
अनेनी
अगर आप अपनी बेटी के लिए खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं, तो इस शब्द को रख सकते हैं। शोना शब्द अनेनी का अर्थ है कि ईश्वर मेरे साथ है।
मुदिवा
अगर आप अपनी बेटी का नाम ‘म’ से सर्च कर रहे हैं, तो शोना नाम मुदिवा रख सकते हैं। इसका मतलब है कि मेरा प्यार। इसे आप दिवा भी कर सकते हैं।
एरिको
एरिको का अर्थ है कि एक भगवान। अगर आप शोना नाम में से कुछ अलग लेना चाहते हैं, तो इस नाम को चुन सकते हैं। यह आपके बेटे पर काफी अच्छा लग सकता है।
विम्बो
बेबी के नाम के लिए यह भी काफी अलग हो सकता है। इस नाम का मतलब है कि भरोसा, आशा या विश्वास।
अकाशिंगा
यह नाम काफी यूनिक हो सकता है। यह नाम दुनिया की सेवा करे वाले और बुरे लोगों से लड़ने वाले रखते हैं। अकाशिंगा का अर्थ हा साहसी और बहादूर।
शोहिवा
अगर बेटे का नाम ‘श’ अक्षर से चाहते हैं, तो शोहिवा रख सकते हैं। इसका मतलब है सम्मान किया जाता है।
