Best DIY Trick for Removing Lint: सर्दी इन दिनों पूरे शबाब पर है। धूप निकलने के बाद भी ठंड का कहर जारी है। शीतलहर और शाम को लुढ़कते पाने से बचने के लिए परत दर परत गर्म कपड़े पहनते हैं। गर्म कपड़ों के साथ लोगों की एक समस्या जरूर होती है। कितने भी महंगे गर्म कपड़े खऱीद लिए जाएं कुछ दिनों बाद उनमें रोएं निकल ही आते हैं। स्वेटर हो या मफलर।
रजाई हो या कंबल, सभी के साथ ये दिक्कत होती है। पहनने वाले कपड़ों में जब रोएं हो जाते हैं तो वो पुराने से दिखने लगते हैं। पिलिंग या रोएं ऊनी कपड़ों की सतह पर घर्षण के कारण बनने वाले छोटे-छोटे बॉल्स होते हैं।ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप विंटर क्लॉथ को बिल्कुल नए जैसा बना सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में।
बड़े दांतों वाली कंघी का करें इस्तेमाल
सबसे पहले बात करेंगे बड़े, भारी गर्म कपड़ों के बारे में। रजाई के कवर से लेकर कंबल जैसी चीजों से रोएं हटाने के लिए आप बड़े दांतों वाली कंघी ता इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ज्यादा मेहनत के बिना ही आपके बड़े और मोटे दिखने वाले रोएं आराम से निकल जाएंगे।
डॉक्टर टेप से हटाएं रोएं
डॉक्टर टेप के जरिए भी आप जैकेट या स्वेटर जैसी चीजों से रोएं हटा सकते हैं। इसका इस्तेमाल वहां किया जा सकता है जहां कपड़ों में कम लिंट है। या फिर छोटे एरिया में रोएं हैं। इसके लिए टेप को लिंट वाली जगह पर लगाकर अच्छी तरह से चिपका लें। इसे थपथपाएं और फिर तेजी से खींच लें।
पुराने रेजर से भी चलेगा काम
पुराने रेजर को अगर आप फेंक देते हैं तो जरा रूकिए। इससे भी आप रोएं हटा सकते हैं। इसके लिए कपड़े को फ्लैट सरफेस पर रखें। इसके बाद उसे इतना स्ट्रेच करें कि इसमें रेजर इस्तेमाल करते वक्त फैब्रिक इधर-उधर न भागे। अब आपको देखना है कि जहां-जहां पर रोएं हैं, वहां हल्के हाथ से एक ही दिशा में रेजर चलाएं।
लिंट रोलर से मिनटों में हटाएं
अगर आप आसानी से बिना कपड़ों को नुकसान पहुंचाए कपड़ों से रोएं हटाना चाहती हैं तो रोएं हटाने वाली मशीन यानी लिंट रोलर को यूज कर सकते हैं। इसे कपड़े की सतह पर ऊपर से नीचे की ओर घुमाएं। ऐसा करने से कुछ ही मिनटों में सारा लिंट हट जाएगा।
वेल्क्रो स्ट्रिप को इस तरह करें यूज
वेल्क्रो स्ट्रिप से भी आप रोएं हटा सकते हैं। यह आमतौर पर जूतों या बैग में देखने को मिलते हैं। इसका स्टिकी एरिया बॉल्स हटा देता है। रेजर से फैब्रिक कटने का डर रहता है, लेकिन वेल्क्रो स्ट्रिप में कपड़े को नुकसान नहीं पहुंचता है। इसके लिए एक स्ट्रिप लें और इसे धीरे से रोएं वाले एरिया में लगाकर थोड़ा दबाएं। लिंट और फज बॉल्स को हटाने के लिए इसे एकदम खींचें।
