Cloves for grey hair: उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव, प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र के लोग भी सफेद बाल होने से परेशान हैं। ऐसे में सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग हेयर कलर या डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल की मात्रा ज्यादा होने की वजह से बालों पर बुरा असर भी पड़ता है।
ऐसे में अगर आपको बाल अभी सफेद होना शुरू हुए हैं तो सीधे उनपर हेयर डाई लगाने की बजाए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाकर देखना चाहिए। सबसे अच्छी बात ये है कि नेचुरल चीजों को बालों पर लगाने से कोई साइड इफैक्ट नहीं होता है। अगर आपको इससे फायदा होता दिखता है तो आपको हेयर डाई की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। रसोई में लौंग हर घर में मिल जाती है। लौंग से आप बालों को काला कर सकते हैं। बालों पर लौंग लगाने से झड़ना-टूटना भी कम होता है। आइए जानें इसे अप्लाई करने का सही तरीका।
लौंग से कैसे होते हैं बाल काले?
लौंग में उच्च यूजेनॉल (eugenol) होता है। इससे बालों को नेचुरल तरीके से सफेद से काला होने में मदद मिलती है। यूजेनॉल में बालों की जड़ों में होने वाले ऑक्सीकरण को रोकने की क्षमता होती है।
बाल काले करने के लिए लौंग कैसे लगाएं?
बालों को काला करने के लिए सबसे पहले 10 ग्राम लौंग लें। इसमें आपको करीब 3 चम्मच कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल मिलाना है। फिर इन चीजों को ब्लैंड कर लें। इसके बाद किसी बर्तन में पानी उबलने रख दें।
इसके बाद एक छोटी कटोरी में लौंग के इस पेस्ट को डाल दें। उस कटोरी को पानी के ऊपर रखें। इसे आपको 10 मिनट तक पानी की भाप से गर्म करना है। इसके बाद लगभग 1 छोटी कटोरी आंवला पाउडर लें। फिर लौंग के पेस्ट को इसमें मिलाएं। हल्का सा पानी डालकर पेस्ट बनाएं।
आपका नेचुरल डाई बनकर तैयार है। इसे बालों में करीब 40 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद नॉर्मल पानी से हेटर वॉश कर लें। इसका इस्तेमाल आप एक महीने में 3 बार कर सकते हैं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: बिना मार्जिन के सिंपल या डिजाइनर ब्लाउज को लूज करने के आसान तरीके, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग | How To Loose Blouse
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।