Tulsi Vivah 2024 Wishes Images, Status, Quotes, Photos, Messages, Pics in Hindi: आज यानी 13 नवंबर, बुधवार के दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने इसे लेकर अभी से तमाम तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। बता दें कि हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का बेहद महत्व है। सनातन धर्म में इसे बेहद शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह करने से वैवाहिक जीवन में चली आ रहीं सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसे में इस दिन लोग तुलसी को दुल्हन की तरह सजाते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और तुलसी का भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से विवाह कराते हैं।

Happy Tulsi Vivah 2024 Hindi Wishes, Images, Quotes, Status

इस खास मौके पर आप अपनों को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं भी भेज सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं।

इन संदेशों के साथ दें तुलसी विवाह की बधाई-

बटु पुत्री है श्यामा,
सूर बल्ली है ग्राम्या।
विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे,
सो नर तर जाता॥

जय तुलसी माता…तुलसी विवाह की आपको ढ़ेर सारी शुभकामनाएं

ॐ श्री तुलस्यै विद्महे।
विष्णु प्रियायै धीमहि।
तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्।।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

आपके घर भी मंगल गीत गाए जाएं,
इस तुलसी विवाह आपके घर सुख-समृद्धि आए।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर
रुज से रक्षा करके भव त्राता
जय जय तुलसी माता।।

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं