How to preserve Tulsi leaves: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। इसका न केवल पूजन होता है बल्कि इससे कई तरह के ज्योतिष और वास्तु तर्क भी जुड़े होते हैं। घरों में लगे तुलसी के पौधे अक्सर गर्मी आते ही सूखने लगते हैं। उनकी पत्तियां मुरझा कर टूटने लगती हैं। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ पानी की कमी या धूप से तुलसी का पौधा नहीं सूखता है। इसके पीछे कई अन्य कारण भी होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

तुलसी क्यों मुरझा जाती हैं?

कटाई-छंटाई न करना

कई बार तुलसी कटाई-छंटाई न करने की वजह से भी मुरझा जाती हैं। लोग पौधे पर लगी मंजरी नहीं हटाते हैं। इससे भी तुलसी सूख सकती हैं। मंजरी हटाकर आप इससे नया पौधा उगा सकती हैं।

खाद न डालना

तुलसी में खाद न डालने के वजह से भी ये मुरझा जाती हैं। 15 दिनों में तुलसी के पौधे में आपको नेचुरल फर्टिलाइज जरूर डालना चाहिए। इससे ये गर्मियों के दिनों में भी नहीं सूखेगी।

कीड़ों से करें बचाव

कई बार तुलसी में कीड़े लगने की वजह से भी यह पौधा सूख जाता है। इससे बचाने के लिए आपको नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही गर्मी में कभी भी पौधे को सीधे धूप में न रखें।

गर्मी में तुलसी को सूखने से कैसे बचाएं?

गर्मी के मौसम में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए आपको मिट्टी में नमक और हल्दी मिलाना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी के पौधे में कवक संक्रमण को रोका जा सकता है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चुकंदर और आंवला जूस पीने के क्या फायदे हैं? रोजाना सुबह खाली पेट पीने के बाद दिखेंगे चमत्कारी बदलाव