Karwa Chauth 2019 trending outfits pictures, photos, images: करवा चौथ भारत में विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्व रखता है। हर साल इस दिन विवाहित महिलाएं बिना पानी पिए व्रत रखती हैं। दिनभर भोजन ना करना कठिन लगता है लेकिन भारतीय पत्नियां अपने पति के लिए अत्यधिक प्रेम के साथ सभी अनुष्ठान करती हैं। उनके इस कठोर व्रत का मुख्य उद्देश्य पति की लंबी उम्र और एक खुशहाल जीवन के लिए होता है। इस दिन महिलाएं बिल्कुल एक दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। जैसा कि हमें पता है इस साल करवा चौथ 17 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी होगी। तो आइए कुछ ऐसे आउटफिट पर नज़र डालते हैं जो आपको इस विशेष अवसर पर लुक को बेहतर और आकर्षित बना सकते हैं।
इस करवा चौथ, अपने कम्फर्ट जोन से परे जाकर कुछ अनोखा और अलग करने की कोशिश करें। कुछ इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स पर नज़र डालते हैं जो ट्रेंडी हैं और निश्चित रूप से एक स्टेटमेंट बनाएंगे।
पीपलाम ब्लाउज: अधिकांश साड़ी या लहंगे में हेवी और लंबे ब्लाउज होते हैं। यदि आप इस करवा चौथ खुद को सिंपल और क्लासी लुक देना चाहती हैं तो लहंगे और साड़ी के साथ पीपलाम ब्लाउज पहनें। जरी वर्क, मिरर वर्क, वेलवेट के अलावा भी और भी कई तरह के डिजाइन्स और फेब्रिक वाले ब्लाउज मार्केट में मौजूद हैं।
धोती पैंट्स और शरारा: धोती पैंट के लिए, रेशमी कपड़े चुनें ताकि वह अच्छी तरह ड्रेप किए जा सकें। स्टाइलिश दिखने के लिए लंबी कुर्ति या शरारा के साथ इसे पेयर कर सकती हैं। यह आपके लुक बिल्कुल अलग और आकर्षित बना देगा।
अनारकली: साड़ी और लहंगा के अलावा आप अनारकली सुट या गाउन भी पहन सकती हैं। यह एक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट है। सिल्क फेब्रिक का गाउन आप ट्राय कर सकती हैं। ट्रेंडी बैकलैस और नेकलाइन्स डिजाइन्स आप सेलेक्ट कर सकती हैं।
केप टॉप्स: लहंगे के साथ आप केप टॉप ट्राय कर सकती हैं। इसको और ट्रेंडी और आकर्षित बनाने के लिए आप क्रॉप टॉप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वाइब्रेंट कलर आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
