वैसे तो शरीर पर तिलों को खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन अगर शरीर पर इनकी संख्या बढ़ जाए तो यह सुंदरता बढ़ाने की जगह कम कर देते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि चेहरे पर एक साथ बहुत सारे तिल निकल जाते हैं। इनको हटाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग तो तिल की समस्या से परेशान होकर, इन्हें लेजर थेरेपी के जरिए रिमूव करवा देते हैं।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जो तिल की इस समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर हैं। इसके लिए अन्नानास, लहसुन और बेकिंग सोडा आदि चीजें कारगर साबित हो सकती हैं।
तिल से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-
लहसुन: लहसुन में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो तिल को रिमूव करने में कारगर हैं। इसके लिए लहसुन को बारीक पीस लें। फिर इस पेस्ट को तिल वाली जगह पर लगाएं। रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह उठकर साफ पानी से त्वचा को धो लें। इस प्रक्रिया के रोजाना इस्तेमाल से कुछ ही हफ्तों में आपके तिल रिमूव हो सकते हैं। डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से निजात दिलाएं ये घरेलू उपाय
प्याज: प्याज का पेस्ट बनाकर तिल पर लगाएं। 2-3 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को अपनाने से भी तिल धीरे-धीरे रिमूव होने लगता है।
अन्नानास: अन्नानास के रस को रुई की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। कुछ देर ऐसा ही रहने दें। फिर पांच मिनट के तक उंगलियों से मसाज करते हुए पानी से चेहरे को धो लें। इस नुस्खे से तिल का रंग हल्का होने लगता है और धीरे-धीरे यह खत्म हो जाता है।
धनिया: चेहरे से तिल हटाने में धनिया काफी कारगर है। इसके लिए धनिये की कुछ पत्तियों को अच्छे से साफ कर लें। फिर इन्हें पीसकर इसका पेस्ट बना लें। फिर तिल वाली जगह पर लगाकर रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह उठकर साफ पानी से चेहरे से धो लें। इस प्रक्रिया को अपनाने से तिल कुछ ही हफ्तों में खत्म हो जाता है।
इन घरेलू उपायों की मदद से आप तिल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।