Nail Polish Remover Hacks: नेल पेंट लगाने का शौक अक्सर सभी लड़कियों को होता है। कई बार ऐसा होता है कि हमें जल्दबाजी में किसी पार्टी में जाना हो या ऑफिस में कोई प्रेजेन्टेशन देनी हो और आपने कोई कलरफुल नेल पेंट लगा रखी हो। ऐसे में आप इसे हटाना चाहती हो लेकिन नेल पेंट रिमूवर न हो।
तब इसे अगर आप कुरेदकर हटाने की कोशिश करेंगी तो हाथ भद्दे नजर आएंगे। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर में रखी कुछ चीजों से बिना नेल पेंट रिमूवर के भी नेल पॉलिश हटा सकती हैं। यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे हैक्स शेयर करने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मिनटों में नेल पेंट हटा पाएंगी।
डियोड्रेंट
ये पढ़कर आपको अजीब लगे लेकिन आप डियोड्रेंट की हेल्प से भी नेल पेंट रिमूव कर सकती हैं। इसके लिए कॉटन पर डियोड्रेंट को स्प्रे करें फिर नेल्स पर इसे रगड़कर नेल पॉलिश को हटा दें।
विनेगर और नींबू
अगर आप नेचुरल तरीके नेल पेंट हटाना चाहती हैं तो आप विनेगर और नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए हल्के गुनगुने पानी में हाथों को कुछ देर भिंगोएं। फिर विनेगर और नींबू को मिक्स करके कॉटन पैड की मदद से नेल्स पर लगाएं। ऐसा करने से नेल पेंट हटने लगेगी।
अल्कोहल
अगर आपके पास अल्कोहल तो आप उससे भी नेल पेंट रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए आपको कॉटन पैड की मदद से इसे नेल्स पर लगाकर रब करना है। इससे नेल पेंट हटाना शुरू हो जाएगा।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: ज्यादा मिठाई और पकवान खाने से फूल गया है पेट, इन घरेलू उपायों से मिलेगी गैस-अपच और कब्ज से राहत