खान-पान में अनियमिता और कोई शारिरिक गतिविधि ना करने के कारण अक्सर लोगों पाचन संबंधी समस्याओं से जूझते हैं। कब्ज और गैस के कारण पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता। साथ ही, सूजन जैसी कई अन्य परेशानियां भी हो सकती है। वैसे को खराब खानपान कब्ज का मुख्य कारण होता है लेकिन इसके अलावा तनाव, खान-पान में बदलाव, दवाइयों का अधिक सेवन, खाने में फाइबर की कमी, फिजिकल एक्टविटी की कमी और इटिंग डिसॉर्डर के कारण भी यह समस्या हो सकती है। हालांकि कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों से कब्ज की परेशानी को आसानी से ठीक किया जा सकता है।
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ नितिका कोहली ने आंतों को साफ करने और कब्ज से राहत पाने के लिए कुछ प्राकृतिक और प्रभावी तरीके बताए हैं। वह कहती हैं कि मजबूत आंत, आपके स्वास्थ पाचन तंत्र का संकेत देती हैं। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने और मजबूत आंतों के लिए मल को शरीर के बाहर निकलना बेहद ही जरूरी है। इसके लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं-
आंतों को साफ रखने के तरीके:
खुद को हाइड्रेट रखें: पानी न पीना या फिर कम पानी पीने के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद ही जरुरी है।
दलिया: कब्ज से पीड़ित लोग अपनी डाइट में दलिए को शामिल कर सकते हैं। यह एक सुपरफूड प्लांट प्रोटीन है, जो की फाइबर का बेस्ट स्रोत है और इसमें महत्वपूर्ण विटामिन की भी अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। दलिए का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
मुलेठी (लिकोरिस रूट): आयुर्वेद के अनुसार, मुलेठी पाचन में सुधार के लिए सबसे प्रभावी है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आधा
चम्मच मुलेठी की जड़ या पाउडर में गुड़ मिला लें और एक कप गर्म पानी के साथ पिएं। यह आपके आंत की गतिविधि को बढ़ायेगा।
अंजीर: अंजीर शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके लिए अंजीर को कुछ देर के लिए गर्म पानी में भिगोकर छोड़ दें। बाद में इसका सेवन करें, इस नुस्खे से आपको तुरंत कब्ज से राहत मिल सकती है।
दूध और घी: घी और दूध भी कब्ज में असरदार साबित हो सकते हैं। इसके लिए सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच घी डालकर सेवन करें। इस नुस्खे से आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।