Lipstick ko long lasting kaise banaye: क्रिसमस और न्यू ईयर की वजह से पार्टियों का दौर लगातार जारी रहने वाला है। पार्टी हो और लड़कियां बिना मेकअप के जाएं ऐसा हो नहीं सकता है। मेकअप में लिपस्टिक बेहद जरूरी हिस्सा है। इससे न केवल चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि यह लड़कियों का आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।
अक्सर महंगी से महंगी लिपस्टिक भी पार्टी में कुछ खाने-पीने के बाद हटने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपके होंठों पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी। लिपस्टिक (lipstick) को लॉन्ग लास्टिंग (long lasting) बनाने के लिए आप ये ट्रिक आजमा सकते हैं।
होंठों को एक्सफोलिएट करें
कई बार होंठों पर डेड स्किन होने की वजह से महंगी से महंगी लिपस्टिक भी बहुत देर तक नहीं टिकती है। ऐसे में आपको हफ्ते में कम से 2 से 3 बार होंठों को चीनी-शहद से स्क्रब करना चाहिए। ऐसा करने से डेड स्किन निकल जाती है।
लिपस्टिक से पहले होंठों को करें मॉइश्चराइज
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करना न भूलें। ऐसा करने से लिपस्टिक जल्दी फटती नहीं है। साथ ही उसमें पैच भी नहीं दिखाई देते हैं। साथ ही सूखे होंठ भी नहीं दिखते हैं।
लिप लाइनर का का करें इस्तेमाल
लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से लिपस्टिक जल्दी फैलती नहीं है। साथ ही ज्यादा देर तक चलती है।
टिश्यू पेपर होंठों पर रखें
लिपस्टिक लगाने के बाद एक टिश्यू पेपर होंठों पर रखें। ऐसा करने से पहले थोड़ा सा ब्रश से लूज पाउडर बी लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक सेट हो जाती है। ज्यादा देर तक होंठों पर टिकती है।
बेस के रूप में कन्सीलर या फाउंडेशन लगाएं
लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए आप बेस के रूप में कन्सीलर या फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद लिपस्टिक लगाकर टॉप पर सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें।
