kids gold ring design for Birthday Gift: एक कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी ‘मूल से ज्यादा ब्याज प्यारा होता है; यानी अपनी संतान से अधिक संतान की संतान अधिक प्यारी लगती है। ऐसे में दादा-दादी हो या नाना-नानी की हमेशा कोशिश रहती है कि वो अपने बच्चों के बच्चों के लिए हमेशा नायाब से नायाब चीजें लाकर दें। ऐसे में बात अगर जन्मदिन की हो तो बात ही कुछ निराली है।
बच्चों के नामकरण या पहले जन्मदिन को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चों की छठी, नामकरण या पहले जन्मदिन पर सोने-चांदी के गहने देने का रिवाज काफी पुराना है। रिश्तेदार जहां बच्चे को चांदी के कड़े गिफ्ट करते हैं वहीं दादी-नानी उनको सोने का चैन या अंगूठी देने की कोशिश करती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी सोने की अंगूठियों की डिजाइन्स लेकर आए हैं जो महज 2 से 3 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएंगी।
छोटे बच्चे के जन्मदिन पर आप उसे नग वाली रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें अपनी पसंद मुताबिक सफेद मोती से लेकर रंगीन नग लगवाकर तैयार करवा सकते हैं।
बच्चे के लिए पत्ते की डिजाइन वाली अंगूठी बनवा सकती हैं। इसमें अपनी पसंद मुताबिक कोई भी डिजाइन आप पसंद कर सकते हैं।
हार्ट शेप रिंग डिजाइन भी बच्चे के हाथ पर अच्छी लगेगी। रोजाना पहनाने के लिए ये बेस्ट रहेगी। इसे सिंपल या बीच में नग लगवाकर तैयार कर सकते हैं।
मां-बेटे को आप सेम रिंग भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट उन दोनों के लिए काफी यूनिक और खास रहेगा।
अगर आपका बजट अच्छा है तो आप डायमंड रिंग भी धेवते-नाती को गिफ्ट कर सकती हैं। ये तोहफा सबसे खास होगा।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: बच्चों की नजर तेज करने के लिए रोजाना करवाएं ये 5 आसान योगाभ्यास, एकाग्रता भी बढ़ेगी